Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश

बुखार एवं शरीर पर लाल चकत्ते दिखें, तो तुरंत दें जानकारी

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. अठया ने बताया कि जिले में खसरा -रूबेला की रोकथाम एवं बच्चों की सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। नियमित टीकाकरण सत्रों के माध्यम से 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण लगातार किया जा रहा है, जिससे बच्चों को संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सके।

खसरा के लक्षण दिखें तो तुरंत स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता को दें सूचना

            जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. विक्रांत चौहान ने 0 से 5 वर्ष के बच्चों के अभिभावकों से अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी बच्चे को बुखार के साथ शरीर पर लाल चकत्ते, दाने, बहती नाक अथवा आंखे लाल होने जैसे लक्षण दिखाई दें, तो इसकी सूचना तुरंत अपनी ग्राम की आशा कार्यकर्ता, एएनएम, अथवा स्वास्थ्य कार्यकर्ता को दें। यह खसरा के प्रारंभिक लक्षण हो सकते है। ऐसे में बच्चे को नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र जाकर चिकित्सक को अवश्य दिखायें एवं उपचार का पूर्णतः पालन करें। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया है कि बच्चों को एमआर के दोनों टीके अवश्य लगवाकर उनके भविष्य को जानलेवा बीमारियों खसरा-रूबेला से सुरक्षित करें।

एम.आर. के दो टीकेबच्चों  को देते हैं खसरा से सुरक्षा

            जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि खसरा 5 वर्ष तक के बच्चों मे होने वाली अत्यंत संक्रामक बीमारी है। इससे बचाव के लिए एमआर के दोनों टीके समय पर लगवाना आवश्यक है। पहला एमआर टीका 9 से 12 माह तथा दूसरा 16 से 24 माह की आयु में अवश्य लगवाएं। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों का टीकाकरण किसी कारणवश छूट गया है, उनके अभिभावक शीघ्र निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र में संपर्क कर टीकाकरण पूर्ण कराए। एमआर (खसरा) का टीका, शरीर को खसरा के विषाणु से लड़ने के लिए तैयार करता है और बच्चों को गंभीर संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करता है।

एमआर का टीका पूर्णतः सुरक्षित एवं पीडा़ रहित

      एमआर का टीका बच्चे के दाहिने बॉह की चमड़ी में लगाया जाता है। यह पूर्णतः सुरक्षित एवं पीड़ा रहित टीका है, जो बच्चों को जानलेवा खसरा एवं रूबेला जैसी जानलेवा बीमारियों से बचाने में प्रभावी है।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!