
जरूरतमंद मरीजों को समय पर पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराने तथा आमजन में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पटेरा में आज रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्र के युवाओं, एस.बी.आई. बैंक से जुडे़ कर्मचारी एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
शिविर में स्थानीय नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक ताम्रकार की विशेष उपस्थिति रही। जिला पैथालॉजिस्ट डॉ. प्रशांत सोनी के मार्गदर्शन और निगरानी में जिला स्तर से पहुची वातानुकूलित मोबाईल ब्लड डोनेशन वैन के माध्यम से रक्त संग्रहण किया गया। शिविर में 13 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस अवसर पर सी.बी.एम.ओ. डॉ. आर.आर.बागरी, बीपीएम अनिल कटारया सहित सीनियर लैब टैक्नीशियन सौरभ खरे, अनुपम खरे सहित स्वास्थ्य विभाग का अमला मौजूद रहा।



