निश्चित ही इन सभी कार्यों के निर्माण से ग्राम वासियों को विभिन्न सुविधाएं प्राप्त होगी- संस्कृति राज्यमंत्री श्री लोधी आजादी के बाद से चली आ रही मांग को राज्यमंत्री श्री लोधी ने किया पूर्ण, लोगों के खिले चेहरे
निश्चित ही इन सभी कार्यों के निर्माण से ग्राम वासियों को विभिन्न सुविधाएं प्राप्त होगी- संस्कृति राज्यमंत्री श्री लोधी आजादी के बाद से चली आ रही मांग को राज्यमंत्री श्री लोधी ने किया पूर्ण, लोगों के खिले चेहरे


दमोह :जबेरा विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत नोहटा के ग्राम सूड़ा में प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने 73.88 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित रोड का लोकार्पण किया इसके अलावा ग्राम नोहटा में भी 20 लाख रुपये की लागत से निर्माण होने वाले खेरमाता मंदिर परिसर में बाउंड्रीवाल एवं चबूतरा सेट निर्माण, 14.90 लाख रुपये की लागत से निर्माण होने वाले बाउंड्री वॉल एवं सौंदर्यीकरण कार्य, 14.82 लाख रुपये की लागत से निर्माण होने वाली सी.सी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
राज्यमंत्री लोधी ने कहा कि निश्चित ही इन सभी कार्यों के निर्माण से ग्राम वासियों को विभिन्न सुविधाएं प्राप्त होगी। ग्राम के लोगों के द्वारा इस रोड की मॉग निरंतर की जा रही थी जिसको आज पूर्ण करने का अवसर प्राप्त हुआ है। इस ग्राम में लगभग 15 मकान बने हैं , सरकार ने इस छोटे से ग्राम को रोड की सौगात दी है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुमन उपाध्याय, संदीप यादव, सचिव लाल सिंह यादव, सतपाल सिंह लोधी, उमराज सिंह लोधी, गनपत सिंह, उत्तम सिंह, परसोत्तम राय, भूपेश गंधर्व, घनश्याम सिंह, कप्तान सिंह, हेमराज सिंह अभिषेक राय सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही।

