Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश

जंगलों एवं वन क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचें तथा किसी भी वन्यजीव के दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना दें- कलेक्टर श्री यादव बालाकोट क्षेत्र में भालू के हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, शासन कराएगा पूरा इलाज कलेक्टर श्री यादव ने जंगल से लगे क्षेत्रों के लोगों से रात में जंगल न जाने और दिन में भी सतर्क रहने की अपील

      बालाकोट क्षेत्र में जंगल से गुजर रहे माधव सिंह गौड़ पर तीन भालुओं ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने वनमण्डलाधिकारी से संपर्क कर तत्काल उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित कराई। वनमण्डलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सागर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां शासन के खर्च पर उनका उपचार कराया जा रहा है। उनकी स्थिति गंभीर बताई गई है और चिकित्सकों की निगरानी में इलाज जारी है।

            कलेक्टर श्री यादव ने जंगल से लगे क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों से अपील की है कि वे रात्रि के समय जंगल में जाने से बचें। यदि दिन में जंगल या उसके आसपास जाना आवश्यक हो तो पूरी सावधानी बरतें, क्योंकि वर्षा ऋतु में घने पत्तों के कारण दृश्यता कम हो जाती है। साथ ही इस समय कई वन्यजीवों का प्रजनन काल होने से वे अपने शावकों की सुरक्षा के लिए अधिक आक्रामक हो सकते हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हमला करने वाली मादा भालू अपने दो शावकों के साथ थी। उन्होने कहा वन्यजीव हमले की ऐसी घटनाओं में शासन द्वारा निर्धारित प्रावधानों के तहत गंभीर मामलों में  मुआवजा उपलब्ध कराया जाता है।

            उन्होने कहा घायल के उपचार का पूरा खर्च शासन द्वारा वहन किया जाएगा तथा अस्पताल में भर्ती रहने की अवधि के दौरान प्रतिदिन ₹500 की आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी, ताकि परिवार की आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव कम हो सके। कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि जंगलों एवं वन क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचें तथा किसी भी वन्यजीव के दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना दें और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!