तीन दिन के विशेष लोकसभा सत्र का आयोजन महिला सशक्तिकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है- हटा विधायक श्रीमति खटीक 16, 17 और 18 अप्रैल को आयोजित विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने की संभावना है, जिससे लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण मिलेगा
तीन दिन के विशेष लोकसभा सत्र का आयोजन महिला सशक्तिकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है- हटा विधायक श्रीमति खटीक 16, 17 और 18 अप्रैल को आयोजित विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने की संभावना है, जिससे लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण मिलेगा

धानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अनुच्छेद 370, नागरिकता संशोधन अधिनियम और वक्फ बोर्ड संशोधन जैसे महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं, जो देश की दिशा और दशा बदलने वाले साबित हुए- सांसद राहुल सिंह
दमोह : 
दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा कि प्रधानमंत्नी नरेंद्र मोदी जी एक सशक्त नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं और उनके नेतृत्व में देश में बड़े ऐतिहासिक निर्णय लिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लंबे समय से विभिन्न राजनीतिक दल महिलाओं के आरक्षण की बात करते रहे हैं, लेकिन अब यह सपना साकार होने जा रहा है, उन्होने कहा कि 16, 17 और 18 अप्रैल को आयोजित विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने की संभावना है, जिससे लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण मिलेगा।
सांसद श्री लोधी ने बताया, दमोह जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने सांसद कार्यालय में एकत्र होकर प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, उन्होने कहा कि सभी महिलाओं का प्रधानमंत्री से सीधे मिलना संभव नहीं है, इसलिए उनके संदेश को मोबाइल और वीडियो के माध्यम से प्रधानमंत्री तक पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा। महिलाओं ने आग्रह किया कि उनका धन्यवाद संदेश अवश्य पहुँचाया जाए।
उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अनुच्छेद 370, नागरिकता संशोधन अधिनियम और वक्फ बोर्ड संशोधन जैसे महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं, जो देश की दिशा और दशा बदलने वाले साबित हुए हैं, सांसद श्री लोधी ने कहा कि आने वाले समय में लोकसभा और विधानसभा में बड़ी संख्या में महिलाएं चुनी जाएंगी। अनुमान के अनुसार, करीब 114-115 महिला विधायक और 200 से 275 महिला सांसद देश की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाती नजर आएंगी।
हटा विधायक उमादेवी खटीक ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम लोकसभा में पारित होने जा रहा है और देश के संवेदनशील प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा तीन दिन के विशेष लोकसभा सत्र का आयोजन महिला सशक्तिकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद राहुल सिंह इस सत्र में सक्रिय रूप से सहभागिता करने जा रहे हैं और यदि यह बिल लोकसभा में पारित होता है तो समस्त मातृशक्ति को अत्यंत गर्व और संतोष होगा। विधायक ने समस्त मातृशक्ति की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को शुभकामनाएँ और बधाई प्रेषित कीं।
जनपद अध्यक्ष राजू कमल ठाकुर ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अंतर्गत लोकसभा में होने वाले विशेष सत्र के पूर्व क्षेत्र की सभी महिलाएँ मिलकर आज बड़े उत्साह और ऊर्जा के साथ सांसद राहुल सिंह को दिल्ली के लिए विदा कर रही हैं। उन्होंने यशस्वी प्रधानमंत्री जी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में निर्णय लेने की क्षमता को और आगे बढ़ाएगा तथा नीति-निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करेगा।
कविता राय ने कहा कि मातृशक्ति द्वारा सांसद राहुल सिंह का तिलक कर एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानपूर्वक दिल्ली रवाना किया गया, जो स्वयं में मातृशक्ति के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने से आने वाले समय में अधिक महिलाएँ विधायी सदनों में पहुँचकर जनहित के मुद्दों पर प्रभावी निर्णय ले सकेंगी।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर नारी सशक्तिकरण के इस महत्वपूर्ण पहल का समर्थन व्यक्त किया और विशेष संसद सत्र की सफलता की कामना की।

