
दमोह। जिला कंाग्रेस कार्यालय पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद के लिये पर्यवेक्षक के समक्ष दावेदारी की गई। पर्यवेक्षक शिव बालक लोधी ने कहा कि पिछड़ा वर्ग की आवाज अगर किसी ने बुलंद की तो वह राहुल गांधी है समाज की मुख्य धारा अभी भी हम पिछड़े हुए है जिसके लिये हम सभी पिछड़ी जातिया एक मंच पर एकत्रित होकर आगे बढ़ना होगा जिला कंाग्रेस अध्यक्ष मानक पटेल ने कहा कि आज पिछड़ा वर्ग के नवीन अध्यक्ष पद के लिये तेन्दूखेड़ा जनपद अध्यक्ष तुलाराम यादव का नाम सर्वसम्मति से आया है जो स्वागत योग्य है वह युवा और उनके मन में पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिये लगन है। जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष संजय चौरसिया संगठन महासचिव नितिन मिश्रा, विजय बहादुर सिंह, वीरेन्द्र राजपूत, परम यादव, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, बसंत कुशवाहा, डीपी पटेल, राव लाखन सिंह, तुलाराम यादव ने भी अपनी बात रखते हुए कहा संगठन सृजन अभियान के तहत जो नवीन नियुक्यिां हो रही है उन सभी विभागों के व्यक्तियों में जोशो खरोस है। इस अवसर पर मुकेश रोहितास, कृष्णा यादव, अजय जाटव, कुलदीप अहिरवार, सुनील लोधी, सलीम बाबा सहित पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों की उपस्थिति रहीं।




