एमएलबी स्कूल दमोह का शानदार बोर्ड परिणाम 06 से अधिक छात्राओं ने 90% से ऊपर अंक हासिल किए कक्षा 10वीं और 12वीं में छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन
एमएलबी स्कूल दमोह का शानदार बोर्ड परिणाम 06 से अधिक छात्राओं ने 90% से ऊपर अंक हासिल किए कक्षा 10वीं और 12वीं में छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन

दमोह : माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026 में एमएलबी स्कूल दमोह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक नई उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय की 06 से अधिक छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर न केवल स्कूल बल्कि जिले का नाम भी रोशन किया है।कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में तुलसा पटेल ने 94%, मुस्कान चौरसिया ने 91% और श्रद्धा दुबे ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता दर्ज की। वहीं कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में दीक्षा सोनी ने 94%, शिक्षा सोनी ने 93% तथा तान्या पटेल ने 94% अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय का परिणाम और भी खास रहा क्योंकि पांच विषयों में शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया गया। जिले के सबसे प्राचीन विद्यालयों में से एक एमएलबी स्कूल दमोह में शैक्षणिक उन्नयन के लिए कई नवीन प्रयोग किए गए, जिनका सकारात्मक परिणाम अब सामने आया है।विद्यालय के प्राचार्य डॉ. आलोक सोनवलकर के अथक प्रयासों और शिक्षकों की मेहनत से यह सफलता संभव हो पाई है। उत्कृष्ट परिणाम के बाद 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली 25 से अधिक छात्राओं का विद्यालय परिवार द्वारा फूल-माला, गुलाल और मिष्ठान के साथ सम्मान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में हर्ष का वातावरण रहा। शाला स्टाफ ने हर्षध्वनि के साथ सभी छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


