Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
मध्य प्रदेश
Trending

भाजपा जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थापना की पहल

भाजपा जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थापना की पहल

 

दमोह – भारतीय जनता पार्टी दमोह के जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर दमोह नगर में भारत के महान राष्ट्रनायक एवं प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थापित किए जाने की पहल की है।
जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि वर्तमान वर्ष पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है, ऐसे गौरवपूर्ण अवसर पर उनकी प्रतिमा की स्थापना न केवल उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी, बल्कि यह उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम भी बनेगी। पं. मुखर्जी भारतीय राजनीति के ऐसे आधार स्तंभ हैं, जिन्होंने राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। जम्मू-कश्मीर में “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान” के विरोध में उनका संघर्ष आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
दमोह नगर में उनकी प्रतिमा स्थापित होने से युवाओं को राष्ट्रभक्ति, त्याग और समर्पण की प्रेरणा मिलेगी तथा आने वाली पीढ़ियां उनके आदर्शों से जुड़ सकेंगी। शासन-प्रशासन से आग्रह किया कि नगर के प्रमुख स्थान पर पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की भव्य प्रतिमा स्थापित कर उनके योगदान का सम्मान किया जाए।
उक्त पत्र की प्रतिलिपियां भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, दमोह जिला प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार, दमोह सांसद राहुल सिंह एवं दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव को भी प्रेषित की गई हैं।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!