Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

27 अप्रैल को कृषि आदान व्यापारियों का एक दिन का देशव्यापी बंद

दमोह। देश के खाद, बीज एवं कीटनाशक व्यापारियों के राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया एग्रो इनपुट डीलर एसोसिएशन के आव्हान पर 27 अप्रैल 2026 को देश के समस्त खाद, बीज एवं कीटनाशक व्यापारी एक दिन के सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनमोहन कलन्त्री ने बताया कि खाद, बीज एवं कीटनाशक व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लगातार राज्य एवं केंद्र सरकारो के सामने उठाए जाने के बाद भी निराकरण नहीं किए जाने के विरोध में महाराष्ट्र राज्य संगठन (माफड़ा) द्वारा 27 अप्रैल से अनिश्चितकालीन बंद का आवाहन किया गया है। उसके समर्थन में देश के सभी राज्यों में खाद, बीज एवं कीटनाशक व्यापारी एक दिन की सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। उपरोक्त जानकारी देते हुए संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री संजय रघुवंशी ने बताया कि जिन मुद्दो को लेकर यह सांकेतिक हड़ताल की जा रही है उनमें उर्वरकों में डीलर मार्जिन को डेढ़ प्रतिशत से बढ़कर कम से कम 8 प्रतिशत किया जाना। भारत सरकार की नीति के अनुसार रिटेलर के गोदाम तक थ्व्त् उर्वरकों की पहुंच उपलब्ध करवाना। खाद बीज एवं कीटनाशक के सैंपल फेल होने पर निर्माता एवं उत्पादक कंपनियों पर कार्रवाई करना एवं व्यापारी को गवाह के रूप में प्रस्तुत करना। साथी पोर्टल के माध्यम से लागू के लिए जाने वाली बीज विक्रय योजना को उत्पादक कंपनियां तक ही सीमित रखना। निर्माता कंपनियों द्वारा उर्वरकों के साथ की जा रही अन्य उत्पादों की जबरन टैगिंग को पूर्ण रूप से बंद करना। देश में लागू की जा रही ई टोकन प्रणाली को स्थगित करना। आदि अनेक मुद्दों पर लगातार संवाद किए जाने के बाद भी समस्याओं का निराकरण नहीं होने के कारण उपरोक्त एकदिवसीय हड़ताल अभी सांकेतिक रूप से की जा रही है जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नाम प्रत्येक तहसील, विकासखंड एवं जिला स्तर पर बंद करके जुलूस निकाल कर ज्ञापन दिए जाएंगे और यदि एक माह में इन समस्याओं पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता है तो आगामी खरीफ सीजन के पूर्व अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा भी की जा सकती है। प्रदेश अध्यक्ष श्री मानसिंह राजपूत ने प्रदेश के समस्त खाद, बीज एवं कीटनाशक व्यापारियों से अपील की है कि वह 27 अप्रैल को 1 दिन के बंद के आह्वान में पूर्ण रूप से सहयोग करें एवं अपने कृषि आदान व्यापार को भविष्य में जिंदा रखने का जो प्रयास और इंडिया संगठन द्वारा किए जा रहे हैं उसमें सहयोग प्रदान करें।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!