
दमोह। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद (योजना आर्थिक एवं सांख्यकी विभाग म. प्र.शासन) के मार्गदर्शन में विकासखंड दमोह के अंतर्गत ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति इमलाई द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के अंतर्गत “जल शक्ति से नव भक्ति” कार्यक्रम में आमजन की सेवा भाव को जागृत करते हुए ग्राम इमलाई क्षेत्र अंतर्गत जल मंदिर (प्याऊ) व पशु पेयजल का शुभारंभ किया गया। जिससे राहगीरों ठंडा पानी व पशु पेयजल से बेसहारा पशुओं को पानी मिल सके। “जल है तो कल है“ का संदेश देते हुए सभी ने शपथ ली। कार्यक्रम में म. प्र. जन अभियान परिषद जिला समन्वयक श्रद्धेय सुशील नामदेव जी, ब्लॉक समन्वयक वंदना जैन जी, इमलाई सरपंच दुर्गा प्रसाद, नवांकुर संस्था के अध्यक्ष राकेश राठौर एवं समिति अध्यक्ष रत्नेश सुमन, उपाध्यक्ष हेमराज अहिरवार, सचिव रमाशंकर, योगेश सुमन, समिति सदस्य दरवारी, कमलेश, मुकेश, अजय, श्याम, शुभम, नीतेश, अंशु व अन्य का सहयोग रहा।



