
दमोह। डॉ मोहन सिंह आदर्श, प्रांतीय कार्यकारणी सदस्य एवं संभागीय प्रभारी अज़ाक्स सागर ने बताया कि दिनांक 20 अप्रैल 2026 को ग्राम बिजौरी पाठक में अनुसूचित जाति वर्ग के दूल्हे को घोड़ी से उतार कर जातिगत रूप से मारपीट कर अपमानित किया गया। जिसमें माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्यप्रदेश शासन भोपाल एवं कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक जिला दमोह के नाम ज्ञापन दिया गया है, जिसमें जिला दमोह की तहसील हटा ग्राम बिजौरी पाठक में देश की आजादी के 79 साल बाद भी दमोह जिला सैकड़ों वर्ष पीछे है, जिसका मूल कारण जाति हैं जो जाती नहीं। ग्राम बिजौरी पाठक निवासी निशक्त दूल्हा गोलू अहिरवार और दूल्हे की बहिन मनीषा अहिरवार को जातिवाद के चलते ग्राम के दीपू सिंह, चिन्नू सिंह ,विशना लोधी, हाकम सिंह द्वारा निशक्त दूल्हे को जातिगत द्वेष रखते हुए घोड़े से उतारकर पीटा गया, जिसकी अज़ाक्स संघ घोर निंदा करता है और अज़ाक्स संघ मध्यप्रदेश शासन व जिला एवं पुलिस प्रशासन से मांग करता है कि दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जावे। साथ ही पीड़ितों को कड़ी सुरक्षा में रखा जावे इसी के साथ जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि जिला स्तर पर एक स्थाई अस्पर्शता समिति तैयार की जाए और दमोह जिला के जातिवादी ग्रामों को चिन्हित कर समन्वय स्थापित किया जाबे जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओ पर अंकुश लगाया जा सके, इस घटना से दमोह जिले की संपूर्ण अनुसूचित जाति वर्ग में रोष व्याप्त हैं। अतः शीघ्र कार्यवाही की जावे। इस अवसर पर संरक्षक नारायण सिंह ठाकुर, पूर्व अपर कलेक्टर दमोह, बी एल रोहित, इंजी. अमित कुमार, प्रांतीय संयुक सचिव अज़ाक्स आर बी सिंह, मुन्नी लाल अहिरवार, तुलाराम अहिरवार, डॉ सुभाष अहिरवार, तुलसीराम रोहित, अजय रोहित, ओ पी राज, बी एल अहिरवार, सुंदर अहिरवार, नरेन्द्र अहिरवार पत्रकार, अभिजीत रोहित पत्रकार, रेवाराम अहिरवार, प्रमोद कुमार अहिरवार, नरेंद्र अहिरवार, पवन रोहित, अर्जुन पटेल, तख़त कुशवाहा, चरण कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।



