Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत महारानी लक्ष्मीबाई विद्यालय परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन पदयात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत

नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत महारानी लक्ष्मीबाई विद्यालय परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर पदयात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति की सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात शहर के प्रमुख मार्गों से पदयात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और समाज में नारी सम्मान एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। पदयात्रा का पूर्व मंत्री एवं दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पदयात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

विधायक हटा उमादेवी खटीक ने कहा पंचायत से लेकर पायलट तक नारियों ने परचम लहराया रहा हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिलाओं के सम्मान के लिए ऐसी बहुत सी योजनाओं से महिलाओं को नवाज़ा है, इन योजनाओं का लाभ ले रही हैं। आज जो नारी शक्ति वंदन अधिनियम कानून लाया जाया-जा रहा है, हम बहुत ही सौभाग्यशाली हैं और मैं आप सभी को बहुत-बहुत बधाई देती हूं, यह अभी- अभी नियम आएगा तो हम लोगों को मील का पत्थर साबित होगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने के बाद इस देश में नारी शक्ति को एक सत्ता की शक्ति बोलें या राजनीतिक शक्ति बोलें, वह मिलने वाली है, उन्होने कहा 33% का आरक्षण मिलने वाला है, उसके तहत जो सीटें बढ़ेंगी उसमें सिर्फ नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व आगे आएगा और यही देश की शक्ति के रूप में देश को सशक्त बनाने के लिए काम करेगा। इस देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इस अधिनियम को संसद के पटल पर रखा है।

वरिष्ठ समाजसेवी डाँ सुधा मलैया ने कहा नारी शक्ति वंदन अधिनियम यही है कि आपकी भागीदारी के बारे में कानून बनाए जा रहे हैं। इस दृष्टि से देश भी एक बड़ा परिवार है, उसे चलाने में भी उसकी उतनी ही भागीदारी होनी चाहिए। नारी शक्ति वंदन अधिनियम से यही सिद्ध हो रहा है। हम देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का बहुत-बहुत अभिनंदन करते हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल ने कहा, नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पारित होने के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम रखा था। उन्होने कहा, आज यह देखकर खुशी हुई कि महिलाएँ अभी तक सिर्फ लाभार्थी थीं, लेकिन अब नीति-निर्माता के रूप में आगे आएँगी। उनके हाथों को सशक्त किया गया है और अब राजनीतिक रूप से उनसे सवाल पूछे जाएंगे या यूँ कहें कि उनका सलाह-मशविरा लिया जाएगा। आज हम नारियाँ बहुत गौरवान्वित हैं और बहुत ही हर्षित हैं। भरे पूरे मन से हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने आज हमें इस लायक समझा कि हम भी राजनीतिक क्षेत्र में अपनी भूमिका निभा सकें।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंजू धर्मेन्द्र कटारे ने कहा, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने जा रहा है और आज वोटिंग का दिन है, तो सभी नारियों की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहती हूँ कि उन्होंने हमारे बारे में सोचा भी है और करके भी दिखाया है। इसीलिए आज हम सभी नारी शक्ति इकट्ठे हुए हैं और उनको बहुत-बहुत आशीर्वाद देते हैं।

जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रीति कमल ठाकुर ने कहा, आज नारी वंदन अधिनियम की पदयात्रा निकाली गई थी। आरक्षण के लिए जो अधिनियम पारित होने जा रहा है, उसके उपलक्ष्य में आज बहुत ऊर्जा से सभी महिलाएँ जिले की उपस्थित हुईं। नारी वंदन अधिनियम बिल का स्वागत करने के लिए सब तैयार खड़े हैं और हम हृदय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद ज्ञापित करते हैं कि आपने हमें निर्णय लेने की क्षमता में एक कदम और अग्रसर किया है।

पूर्व विधायक श्रीमती रेखा यादव ने कहा कि नारी शक्ति का सम्मान हमारे संस्कारों में निहित है। आज आवश्यकता है कि हम अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा, संस्कार और आत्मविश्वास प्रदान करें, ताकि वे भविष्य में समाज और देश का नेतृत्व कर सकें। महिलाएं जब सशक्त होंगी, तभी परिवार, समाज और राष्ट्र सशक्त बनेगा।

अर्चना सिंह ने कहा, लंबे समय से जिस बात की प्रतीक्षा हमारी सभी मातृशक्ति कर रही थीं, आप स्वयं देखेंगे कि हमारी एक-एक बहन के चेहरे किस प्रकार से खिले हुए हैं और वह खुले व दिल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद दे रही हैं, क्योंकि अभी तक जो बहनें थीं, उनकी कहीं न कहीं उनकी भागीदारी तो थी, लेकिन वह निर्णायक भूमिका में नहीं थीं। लेकिन आने वाला समय में  निर्णायक की भूमिका में होगी

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, अर्चना सिंह, सुधा मलैया, हटा विधायक उमा देवी खटीक, पूर्व विधायक रेखा यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रीति कमल ठाकुर, संगीता श्रीधर, श्यामा उरैती, विनीता परस्ते, कुसुम खरे, प्रतिभा तिवारी, वर्षा रैकवार, महेश पटेल, गौपाल पटेल, मनीष तिवारी, राघवेंद्र सिंह परिहार, संजय यादव, अमित बजाज, सुरेश पटेल, देवकीनंदन पटेल, श्रीमती बबली विश्वकर्मा, नर्मदा सिंह, राजेंद्र चौरसिया, रमाकांत बाजपेई सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!