जिला चिकित्सालय में मरीजों के परिजनों से सफाई कराये जाने संबंधी मामले में दोषियों सहित सफाई ठेका कंपनी के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सौंपा ज्ञापन।
जिला चिकित्सालय में मरीजों के परिजनों से सफाई कराये जाने संबंधी मामले में दोषियों सहित सफाई ठेका कंपनी के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सौंपा ज्ञापन।
दमोह। दमोह जिले मे विगत कुछ समय से सोशल मीडिया के माध्यम से जिला चिकित्सालय दमोह में इलाज कराने आई महिला से सफाई कराये जाने का वीडियो प्रकाश में आया है जिस पर जांच एवं कार्यवाही की आश्वासन प्रशासन द्वारा दिया गया। परन्तु उस मामले में आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं की गई, पुनः एक वीडियो संज्ञा मे आया है जिसमें मरीजों के परिजन से सफाई कराई जा रही है जो कि जिला चिकित्सालय की सफाई व्यवस्थाओं की लापरवाही को उजागर करता है जो कि घोर निंदनीय है। यह कि जिला चिकित्सालय में लाखों रूपये प्रति माह सफाई व्यवस्था पर खर्च किये जाते है एवं ऐसी चर्चा है कि जिस कंपनी/संस्था के पास सफाई का कार्य है उसके पास आवश्यक वैधानिक दस्तावेजो की कमी होने के बाद भी उसे कार्य दिया गया है, उस ओर से भाजपा के जिला पदाधिकारियों द्वारा सफाई कार्य की देखरेख की जा रही है कार्यरत सफाई कर्मियो का वेतन भी नियमित रूप से नहीं दिया जाता है तथा ठेके से संचालक की शर्तो का पालन नहीं किया जा रहा है। उक्त सारो सारे तथ्य कई बार मीडिया के माध्यम प्रकाश में आये है परन्तु कोई कार्यवाही नहंी होने से इलाज हेतु आने वाले मरीजो एवं परिजनों का परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कार्यक्रम में जिला महासचिव नितिन मिश्रा, मनु मिश्रा ,रजनी ठाकुर, लालचंद राय, दृगपाल सिंह, अमर सिंह, वीरेंद्र ठाकुर, रोहन पाठक, अजय जाटव, के के अग्रवाल ,गौरव राय, धर्मेंद्र राय, डी पी पटेल, मिक्की चंदेल, मदन सुमन पप्पू कसौटियां, खिल्लू ठाकुर, रवि अहिरवार, ए के चिश्ती, उबैद गौरी, दिनेश रैकवार, अमित नामदेव, नीलेश यादव, वकील कुरैशी, धर्मेंद्र राय सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।


