मध्य प्रदेश
Trending

लीनेस क्लब दमोह का गरबा महोत्सव बना यादगार, गरबा की थाप पर झूमीं सदस्याएँ

लीनेस क्लब दमोह का गरबा महोत्सव बना यादगार, गरबा की थाप पर झूमीं सदस्याएँ

दमोह।  लायनेस क्लब दमोह द्वारा राधिका पैलेस में गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। पारंपरिक गुजराती परिधानों, आकर्षक आभूषणों और गरबा की मनमोहक धुनों ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ गरबा प्रस्तुत कर सांस्कृतिक परंपराओं की सुंदर झलक दिखाई। आपसी मेल-मिलाप, हँसी-खुशी और उत्साह से भरा यह आयोजन सभी के लिए यादगार रहा। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पूजा मलैया, अध्यक्ष जिला पंचायत रंजीता पटेल,जनपद सदस्य संगीता श्रीधर विशेष तौर पर मौजूद रहीं। बकार्यक्रम की व्यवस्थाओं में प्रदेश डायरेक्टर रोजी बग्गा का विशेष मार्गदर्शन रहा, वहीं अध्यक्ष रजनी खरे के सहयोग से आयोजन सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। प्रोजेक्ट डायरेक्टर्स एकता जुनेजा, उमा जड़िया, वंदना सोनी एवं पिंकी जुनेजा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्रदेश डायरेक्टर रोजी बग्गा ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आपसी एकता को मजबूत करने का अवसर देते हैं। अध्यक्ष रजनी खरे ने सभी सदस्यों के सहयोग एवं उत्साह की सराहना की। प्रोजेक्ट डायरेक्टर एकता जुनेजा ने गरबा को संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का सुंदर माध्यम बताया। उमा जड़िया ने सदस्यों के उत्साह को कार्यक्रम की विशेषता कहा। वंदना सोनी ने सामूहिक सहभागिता को आयोजन की सफलता का आधार बताया, वहीं पिंकी जुनेजा ने सभी के सहयोग और उमंग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम ने मनोरंजन के साथ महिला एकता, सांस्कृतिक जुड़ाव और आपसी सौहार्द का सुंदर संदेश दिया सचिव ज्योति चिले  कोषाध्यक्ष माया यादव मौजूद रहीं।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!