E-Paperमध्य प्रदेश
Trending
एएसपी सुजीत सिंह भदोरिया ने एसपी कार्यालय में सुन रहे जनसमस्याएं त्वरित निराकरण के दिए निर्देश, एसडीओपी पथरिया व महिला थाना प्रभारी मौजूद

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदोरिया मंगलवार को जनसुनवाई कर रहे हैं। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुन संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दे रहे। इस दौरान पथरिया एसडीओपी प्रिया सिंधी, महिला थाना प्रभारी फेमिदा खान सहित साइबर सेल व अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। एएसपी श्री भदोरिया ने कहा कि फरियादियों की समस्याओं का समय पर समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को शिकायतों पर संवेदनशीलता से कार्रवाई करने के निर्देश दे रहे।



