Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश

नई दिल्ली में रक्षा मंत्री श्री सिंह से राज्यमंत्री श्री पटेल ने भेंट कर पथरिया में सैनिक स्कूल स्थापना का किया आग्रह यह पहल बुंदेलखंड के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन एवं उज्ज्वल भविष्य के अवसर प्रदान करेगी

आज नई दिल्ली में भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी से प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने सौजन्य भेंट कर दमोह जिले के पथरिया विधानसभा में सैनिक स्कूल की स्थापना का आग्रह किया। राज्य मंत्री श्री पटेल ने कहा भारत सरकार के रक्षा मंत्री श्री सिंह के नेतृत्व में देशभर में 100 नए सैनिक स्कूल स्थापित करने की पहल अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने  कहा सैनिक स्कूल युवा पीढ़ी में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

            इसी क्रम में राज्यमंत्री श्री पटेल ने बताया विधानसभा पथरिया में सैनिक स्कूल स्थापित करने का अनुरोध किया, जिससे बुंदेलखंड क्षेत्र के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित वातावरण और बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही क्षेत्र के समग्र विकास और रोजगार सृजन को भी गति मिलेगी।

            सैनिक स्कूल के माध्यम से स्थानीय युवाओं में देशभक्ति की भावना और नेतृत्व कौशल प्रबल होंगे तथा क्षेत्र में रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी। यह पहल माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के संकल्प को और सशक्त करेगी।

            राज्यमंत्री श्री पटेल ने रक्षा मंत्री श्री सिंह जी द्वारा प्रदान किए गए बहुमूल्य समय एवं आत्मीय मार्गदर्शन के लिए आभार जताया।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!