E-Paperमध्य प्रदेश
सड़क दुरूस्त रहे, लापरवाही बर्दास्त नही – कलेक्टर श्री यादव
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने समय सीमा बैठक में सड़क निर्माण के विभागीय अधिकारियों से कहा है सड़के दुरूस्त रहे। इसमें लापरवाही कतई बर्दास्त नही की जायेगी। उन्होने कहा सड़को का जहां भी सुधार मरम्मत आवश्यक हो कराई जायें, अन्यथा कड़ी कार्रवाही की जायेगी। इस आशय के निर्देश कलेक्टर श्री यादव ने समय-सीमा बैठक के दौरान सड़क निर्माण विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होने इस दौरान सड़को की चर्चा करते हुए अप्रसन्नता भी जाहिर की। कलेक्टर ने कहा लोकपथ एप में जानकारी आमजनो द्वारा डाली जा रही है, विभागीय सड़के मैप आवश्यक रूप से सुनिश्चित करे।
