मध्य प्रदेश
Trending

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर आंगनबाड़ी केंद्र में मनाया गया उत्सव

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर आंगनबाड़ी केंद्र में मनाया गया उत्सव

दमोह। शासन के निर्देशानुसार श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर सिविल वार्ड क्रमांक 3, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 6 में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम हर्षाेल्लास एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्र के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। बच्चों ने केक काटकर भगवान श्री कृष्ण का जन्मदिन मनाया और एक-दूसरे को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप के रुप में देवांश गर्ग रहे साथ ही भगवान से जुड़ी कथाओं एवं उनके जीवन आदर्शों के बारे में बच्चों को जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों को श्री कृष्ण के प्रेम, करुणा, सद्भाव और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया। आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक पर्वों की जानकारी से परिचित कराना तथा उनमें संस्कार, उत्साह और आपसी भाईचारे की भावना विकसित करना रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं बच्चे उपस्थित रहे।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!