वन परिक्षेत्र तेंदूखेड़ा में स्थाई कर्मी श्री नजीर बेग का भव्य सेवानिवृत्त सम्मान समारोह संपन्न

दमोह। तेंदूखेड़ा वन परिक्षेत्र में पदस्थ स्थाई कर्मी श्री नजीर बेग जी का सेवानिवृत्त सम्मान समारोह आज बड़े ही हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य रूप से उप वन मंडल अधिकारी श्री प्रतीक दुबे जी एवं तेंदूखेड़ा वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री श्रेयांश जैन जी, डिप्टी बी.डी. सेन, श्री सुशील श्रीवास्तव, बृजेश कोल सहित वन विभाग के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों ने श्री नजीर बेग जी को फूल-माला, शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं दी। इस अवसर पर मध्य प्रदेश स्थाई कर्मी कल्याण संघ जिला कार्यकारिणी की ओर से भी भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम में संघ के जिला मीडिया प्रभारी श्री कनई यादव जी द्वारा संघ की ओर से सेवानिवृत्ति सम्मान प्रमाण-पत्र भेंट किया गया। कार्यक्रम में संघ के जिला सचिव संदीप मिश्रा सदस्य रामप्रकाश गोप, भुनेश्वर यादव, नर्मदा साहू, दिलीप अहिरवार, भजन कुशवाहा, राम आदिवासी, विजय रैकवार, अर्जुन ठाकुर, दौलत रैकवार, सुनील तिवारी, तेंदूखेड़ा सुरक्षा श्रमिक अध्यक्ष श्री मुन्ना ठाकुर, अमर सिंह लोधी, संतोष सिंह लोधी, दारा सिंह, राजेन्द्र सिंह सहित समस्त सुरक्षा श्रमिक एवं समस्त स्थाई कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने फूल-माला एवं शाल से सम्मानित किया। अपने सेवाकाल में श्री नजीर बेग जी ने वन विभाग में पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य किया। इस भव्य विदाई समारोह को सफल बनाने में अधिकारी, कर्मचारी, स्थाई कर्मी एवं सुरक्षा श्रमिकों का विशेष योगदान रहा। मध्यप्रदेश स्थाई कर्मी कल्याण संघ जिला अध्यक्ष बबलू ठाकुर एवं जिला कार्यकारिणी की ओर से सभी का हृदय से आभार एवं बहुत-बहुत धन्यवाद।


