E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

2 अक्टूबर को उपवास और सत्याग्रह, 3 अक्टूबर को भोपाल जायेंगे ज़िले से हज़ारों शिक्षक

दमोह। टेट परीक्षा को निरस्त करने, नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना करने, ई अटेंडेंस को स्वैच्छिक करने की मांगों को लेकर प्रदेश के अध्यापक शिक्षको का 27 सितंबर से भोपाल के नीलम पार्क में अनवरत संभागवार क्रमिक अनशन जारी है। इसी क्रम में 3 अक्टूबर को सागर संभाग की बारी है। अनशन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति बढ़ाने हेतु ज़िले के अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा की बैठक जे पी स्कूल में आयोजित हुई। जिसमें सभी पदाधिकारियों ने शिक्षकों से 2 अक्टूबर को ज़िला मुख्यालय महाराणा प्रताप चौक कलेक्ट्रेट के सामने दमोह में अहिंसा और सत्याग्रह के प्रणेता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर एक दिन के उपवास और सत्याग्रह कार्यक्रम में शामिल होने का आव्हान किया गया। साथ ही 3 अक्टूबर को अधिक से अधिक संख्या में भोपाल पहुंचने हेतु आव्हान किया गया। बैठक में संकल्प लिया गया कि जब तक हमारी तीनों मांगें पूरी नहीं होती तब तक हमारा आंदोलन खत्म नहीं होगा स अगर सरकार ने हमारी मांगों को समय सीमा में पूरा नहीं किया तो अध्यापक शिक्षक शालाओं की तालाबंदी के लिए भी विवश होंगे और बच्चों की शिक्षा प्रभावित होने की जिम्मेदारी सरकार की होगी। ज़िला की बैठक में बताया गया कि संकुल संकुल जाकर शिक्षक साथियों से शपथ ली जा रही है कि किसी भी क़ीमत पर कोई शिक्षक टेट परीक्षा हेतु आवेदन नहीं भरेगा। बैठक में संयुक्त मोर्चा के सभी संगठनों के सदस्यों की उपस्थिति रही।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!