E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

मंडलम अध्यक्षों की ट्रेनिंग को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

दमोह। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला कांग्रेस कार्यालय में दमोह विधानसभा के अंतर्गत मंडलम अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर हुई बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटेल ने कहा कि समस्त मंडलम अध्यक्ष अभी से मुस्तैदी से तैयार रहे जल्द ही एक निजी रेस्टोरेन्ट में दो दिवसीय ट्रेनिंग का आयोजन किया गया है इस ट्रेनिंग में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं ट्रेनिंग प्रभारी महेन्द्र जोशी व्यक्तिगत सभी मंडलम अध्यक्षों से बातचीत कर उन्हें किस क्षेत्र में क्या समस्या हो रही है उससे रूबरू होगे और उसका निराकरण करेगे। पूर्व नपाध्यक्ष मनु मिश्रा ने कहा कि समस्त मंडलम अध्यक्षों को वार्डवार जिम्मेदारी दी जा चुकी है अब केवल हमें अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करना है और जिसे जहा भी कोई समस्या आती हे उसके लिए वह अपने वरिष्ठों को अवगत कराये। संगठन सचिव नितिन मिश्रा, विजय बहादुर सिंह, परम यादव, प्रदीप पटेल, वीरेन्द्र राजपूत, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, बाबूलाल पटैल, दिनेश रैकवार, उवेद गौरी ने कहा कि रसोई से लेकर सफर करने तक बेहताशा मूल्य वृ़ि़द्ध की है और भाजपा सरकार ने जिस कदर आमजन पर महगाई थोपी है उसे आम आदमी की जीवन शैली को झिझोड़कर रख दिया है। इसके लिये हम सबको संगठित होकर आगामी चुनावो में मुंह तोड़ जबाब देना है। इस अवसर पर नगर के पार्षद विक्रम ठाकुर, राजा रौतेला, पप्पू कसोटया, रफीक खान, जीशान पठान, संजय सेठ, मिक्की चंदेल, रमेश राठौर, हेमराज सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!