
दमोह। दवाइयां, कोल्ड चौन, रिकॉर्ड एवं हितग्राहियों को मिल रहीं स्वास्थ्य सेवाओं को जानने के लिए सीएमएचओ डॉ. राकेश राय ने रविवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर नरसिंहगढ़ का औचक निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा उपस्थित स्टाफ से बात की, एएनएम ने बताया कि यहां पर प्रतिमाह 25 से 30 डिलीवरी होती हैं, एएनएम ने दो रैक एवं क्रैश ट्रॉली की मांग की। सीएमएचओ ने गर्भवती महिलाओं से उनको दी जा रही सेवाओं पर बात की। निरीक्षण में व्यवस्था एवं रिकॉर्ड संतोष जनक मिला।


