E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

विभिन्न मागों को लेकर संगठन ने राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम दमोह कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

दमोह। भगवती मानव कल्याण संगठन जिला दमोह द्वारा विभिन्न मांगांे को लेकर दमोह कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा गया जिसमें म.प्र. निम्नलिखित मांगे है कि आवकारी विभाग दमोह में पदस्थ रविन्द्र खरे आवकारी अधिकारी, श्री मधु सूदन दीवान आबकारी निरीक्षक, श्री अनुरूद्ध सेन यह कि आवकारी विभाग दमोह में पदस्थ श्री रविन्द्र खरे आवकारी आवकारी निरीक्षक जो कि काफी लम्बे समय से पदस्थ है. जिसके कारण सभी शराब ठेकेदार एंव अवैध शराब माफियाओ से इनके संबंध है, जिससे कार्यवाही नहीं करते है अतः इनका अविलम्ब स्थानातंरण किया जावे एंव इनकी संपत्ति की जांच कराई जावे। जिले में संचालित शासकीय शराब दुकानो के संचालन के लिये म.प्र. राजपत्र 01 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक आवकारी व्यवस्था हेतु प्रातः 8ः30 बजे से प्रातः 9ः30 बजे तक का समय लेखा संधारण के लिये एंव शराब विक्रय का समय प्रातः 9ः30 बजे से रात्रि 11ः30 बजे तक निर्धारित किया गया है लेकिन जिला आबकारी अधिकारी एंव स्टाफ की मिली भगत से 24 घंटे शराब दुकान के पीछे के दरखोजो से शराब का नियम विरूद्ध एंव अवैधानिक रूप से विक्रय किया जाता है, शिकायत के बाद भी आवकारी विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाती है, शासकीय दुकानो से शराब थोक एवं फुटकर में गांव गांव भेजकर अवैध विक्रय कराया जा रहा है, जिसे भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा सूचना देकर पकड़वाया जाता है। शराब दुकान के ठेकेदार व मैनेजर को सहआरोपी नहीं बनाया जाता है जिससे यह अवैध कारोवार में संलग्न बने रहते है अतः संबंधित शराब दुकान के ठेकेदारों व मैनेजर को सह आरोपी बनाया जावे। दमोह जिले के पुलिस थाना सिटी कोतवाली दमोह देहात, हटा, पथरिया, जबेरा, बटियागढ, तेंदूखेडा, पटेरा, हिण्डोरिया, नोहटा, कुम्हारी, गैसाबाद, तारादेही, तेजगढ, मगरोन, एवं स्नेह एवं सभी पुलिस चौकियो में आने जाने ग्रामों मे अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, अवैध उत्खन्न एंव परिवहन व भंडारण एवं अवैध मादप पदार्थाे एंव गौवंश की तस्करी व अवैध के संरक्षण में की जा रही है, विकी वेखौफ होकर थाना प्रभारियो एवं स्टाफ जिसके संबंध में थाना प्रभारियो को दी जाने वाली सूचना एवं आवेदन पत्रो पर कार्यवाही नहीं किये जाने पर श्रीमान जी के सूचना एंव आवेदन पत्र दिये गये हैं। भगवती मानव कल्याण संगठन जिला दमोह के कार्यकर्ताओ द्वारा लगभग 20 वर्षों से अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, अवैध उत्खनन परिवहन एंव भंडारण, अवैध गौवशं परिवहन एंव अन्य सामाजिक बुराईयो के विरूद्ध जन जागरण एंव सहयोगात्मक रूप से शासन प्रशासन एंव पुलिस का सहयोग करता आ रहा है। संगठन द्वारा निरंतर लोगो को नशा मुक्त जीवन जीने एंव कुरीतियो से दूर रहने के लिये प्रेरित करने का कार्य किया जा रहा है, संगठन द्वारा ग्राम पंचायत व पुलिस प्रशासन के सहयोग से लगभग 300 से अधिक ग्राम पंचायतो मे वर्ष 2024 एंव 2025 में शराब मुक्त ग्राम पंचायत घोषत कराने का प्रस्ताव ग्राम पंचायतो द्वारा पारित किया गया था आदि मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया एवं जल्द कार्यवाही की मांग की है।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!