Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

उल्लास नवभारत कार्यक्रम में डाइट के छात्राध्यापक बनेंगे अक्षर साथी

उल्लास नवभारत कार्यक्रम में डाइट के छात्राध्यापक बनेंगे अक्षर साथी

 उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत अक्षर साथी के रूप में कार्य करने के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के डीएलएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्राध्यापकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया जिसमें प्राचार्य आरपी विश्वकर्मा ने राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा जारी किए गए निर्देशों की चर्चा करते हुए उसके पालन करने को कहा जिससे प्रदेश की शत प्रतिशत साक्षरता दर को प्राप्त किया जा सके।

        डाइट के उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम प्रभारी माधव पटेल ने सभी छात्राध्यापकों को बताया कि इस कार्यक्रम में सहयोग को प्रोजेक्ट वर्क के रूप में सम्मिलित किया गया है जिसके अंतर्गत प्रत्येक छात्राध्यापक को अपने द्वारा चुने गए ग्राम के दस नवसाक्षरों को इनके लिए आयोजित होने वाली उल्लास नवभारत परीक्षा में सम्मिलित करवाना अनिवार्य है।

         प्रशिक्षण में उल्लास नवभारत साक्षरता के हटा विकासखंड के समन्वयक जितेंद्र सिंह राजपूत,बटियागढ़ समन्वयक अजेंद्र सिंह राजपूत एवं पटेरा समन्वयक संजय शर्मा ने सभी छात्राध्यापकों को NILP App को डाउनलोड कर उसकी क्रियाविधि को समझाते हुए सभी के रजिस्ट्रेशन करवाए।  प्रशिक्षण में डाइट से विजय बहादुर सिंह, उमा सोनकिया, गोबिंद सोनी और डीआरजी दिनेश प्यासी उपस्थित रहे।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!