Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

दमोह शहर के सब्जी दुकानों,दूध डेयरी ,मिठाई दुकानों एवं कैंटीन का किया गया खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा औचक निरीक्षण निरीक्षण की कार्यवाही में परवल एवं पालक सब्जी, पनीर, पेस्ट्री एवं समोसा के लिए गए नमूने, गुणवत्ता जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए नमूने जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर होगी वैधानिक कार्यवाही

   कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशो के तहत् खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल द्वारा कार्यवाही करते हुए दमोह शहर के सब्जी विक्रेताओं,दूध डेयरी,मिठाई दुकानों एवं कैंटीन का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण की कार्यवाही में कचौरा शॉपिंग सेंटर स्थित दीपक पटेल सब्जी भंडार का निरीक्षण करके परवल एवं पालक सब्जी के नमूने जांच हेतु लिए गए। इसी तरह कचौरा शॉपिंग सेंटर स्थित पटेल दूध डेयरी से पनीर के नमूने जांच हेतु लिए गए। बस स्टैंड रोड, सरस्वती स्कूल के सामने स्थित द मनसुख गुजरात स्वीट्स का निरीक्षण किया गया। मौके पर परिसर में संग्रहित चोको पाया पेस्ट्री के नमूने जांच हेतु लिए गए। इसी तरह जिला न्यायालय परिसर स्थित अधिवक्ता कैंटीन राजा साहू रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। मौके पर परिसर में संग्रहित समोसा के नमूने जांच हेतु लिए गए। इन खाद्य पदार्थों के नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!