कारगिल विजय दिवस पर भाजपा युवा मोर्चा ने निकाला कैंडल मार्च, वीर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि वीर सैनिकों ने अद्वितीय पराक्रम और सर्वाेच्च बलिदान से देश का गौरव बढ़ाया है- महिला मोर्चा अध्यक्ष वर्षा रैकवार शहदों का बलिदान हमारे लिए राष्ट्रभक्ति, साहस और कर्तव्यनिष्ठा का सर्वाेच्च उदाहरण है- मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया

दमोह। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा दमोह द्वारा कारगिल युद्ध के अमर शहीदों की स्मृति में रविवार शाम घंटाघर, दमोह पर कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के आवाहन पर, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रिंस जैन के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम प्रभारी कृष्णा पटैल के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर भारत माता के वीर सपूतों के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वाेच्च बलिदान को नमन कियज्ञं भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वर्षा रैकवार ने कहा कि कारगिल के वीर सैनिकों ने अपने अद्वितीय पराक्रम और सर्वाेच्च बलिदान से देश का गौरव बढ़ाया है। उनका त्याग प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है और राष्ट्र सदैव उनका ऋणी रहेगा। नगर दीनदयाल मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया ने कहा कि कारगिल के अमर शहीदों ने अपने प्राणों की आहुति देकर भारत की सीमाओं की रक्षा की। उनका बलिदान देशवासियों के लिए राष्ट्रभक्ति, साहस और कर्तव्यनिष्ठा का सर्वाेच्च उदाहरण है।
कार्यक्रम प्रभारी कृष्णा पटैल ने कहा कि मां भारती की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर सैनिकों का बलिदान सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। भारतीय जनता पार्टी सदैव वीर सैनिकों के सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध रही है। आज आवश्यकता है कि युवा पीढ़ी शहीदों के त्याग, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए। इस दौरान विशेष रूप से इस दौरान महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वर्षा रैकवार, जिला सोशल मीडिया संयोजक संदीप शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया, महिला मोर्चा से रेनू रजक,रितु पांडे, नीतू दुबे, बबली विश्वकर्मा, मंडल पदाधिकारी रमाकांत मिश्रा, अरूण सोनी, महेन्द्र अहिरवार, देवल कटारया, राहुल पाठक, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा, महेन्द्र राठौर, अखिलेश चौबे, आलोक चौबे, अभिषेक सोनी, पूर्व जिला मंत्री वैभव पटेल, हर्ष चौधरी, नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा राजुल चौरहा, महामंत्री शिवेंद्र तिवारी, प्रीतम पटेल, ऋषि पटेल, पीयूष नामदेव, आदित्य सिरोठया, रोहित जैन, नितिन सिंह राजपूत, कपिल तोमर, हेमंत अठ्या, प्रशांत राजपूत,भरत द्विवेदी, अखिलेश सेन, संदीप विश्वकर्मा, पारस रजक, अतिशय जैन, आदित्य कुर्मी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारीयों एवं युवा मोर्चा के साथियों की उपस्थिति भी रही।