अनुसूचित जाति वर्ग के लिए डॉ. आंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना में आवेदन आमंत्रित जिले में 108 हितग्राहियों को मिलेगा लाभ, 1 लाख रुपये तक ऋण एवं 7% ब्याज अनुदान की सुविधा
जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति दमोह के प्रभारी अधिकारी एवं सी.ई.ओ. जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे ने बताया वर्ष 2026-27 में डॉ. भीमराव अम्बेडकर आर्थिक कल्याण योजनांतर्गत अनुसूचित जाति वर्ग के 108 हितग्राहियों को लाभान्वित कराने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिसके लिये अनुसूचित जाति वर्ग के हितग्राहियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है जो निम्न पात्रता रखते हों: – मध्यप्रदेश का मूल निवासी हो। अनुसूचित जाति वर्ग का सदस्य हो। आवेदक की आयु 18 से 55 वर्ष के मध्य हो। आवेदक किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक/वित्तीय संस्था/सहकारी बैंक का चूककर्ता(डिफाल्टर) न हो ।
योजनांतर्गत दस हजार से रू. 01 लाख तक का ऋण बैंक के माध्यम से उपलब्ध कराया जायेगा। ब्याज अनुदान योजनांतर्गत हितग्राहियों को बैंक द्वारा वितरित/शेष ऋण पर 7 प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर से ब्याज अनुदान अधिकतम 5 वर्षो तक नियमित रूप से ऋण भुगतान की शर्त पर निगम द्वारा दिया जायेगा। शासन की उक्त योजनांतर्गत स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने हेतु ऋण के इच्छुक अनुसूचित जाति के सदस्य https://samast.mponline.gov.in के माध्यम से अपना आवेदन पत्र ऑनलाईन करा सकते हैं। योजनांतर्गत अन्य जानकारी हेतु कार्यालयीन समय में कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में कमरा नं. 20 में स्थित जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति कार्यालय दमोह में संपर्क कर सकते है।




