दमोह में मध्यप्रदेश शिक्षक संघ की महाबैठक संपन्नरू टीईटी शिक्षकों के लिए अध्यादेश और त्रिभाषा पाठ्यक्रम लागू करने सहित कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर महेश गुप्ता बनाए गए जिला सचिव

दमोह। जिला मुख्यालय पर मध्यप्रदेश शिक्षक संघ की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और व्यापक संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। संपन्न हुई एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में शासकीय माध्यमिक विद्यालय सिंधी कैंप दमोह के महेश कुमार गुप्ता को संगठन विस्तार के तहत जिला सचिव का दायित्व’ सौंपा गया।इस बैठक में दमोह जिले के सभी विकासखंडों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव और संगठन मंत्रियों ने हिस्सा लिया। बैठक में प्रांतीय और संभागीय नेतृत्व की मौजूदगी में शिक्षा, शिक्षक हित और पर्यावरण से जुड़े कई दूरगामी निर्णय लिए गए।
इन बड़े प्रस्तावों और कार्ययोजनाओं पर बनी सहमति- टीईटी शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण धारवाड़ में हुई अखिल भारतीय बैठक की रणनीति के तहत, राज्य के टीईटी शिक्षकों की गंभीर समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही संसदीय समिति से भेंट करेगा। संगठन का प्रयास है कि इस विषय पर केंद्र/राज्य सरकार द्वारा अध्यादेश लाया जाए। एनईपी 2020 और त्रिभाषा पाठ्यक्रमरू’ राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों को गति देते हुए जिले के विद्यालयों में इसी सत्र (वर्ष 2026) से श्त्रिभाषा पाठ्यक्रमश् को पूरी तरह लागू करने पर वैचारिक सहमति बनी। ’ ’संत रविदास जी का 650वां प्राकट्य उत्सवरू’ महान संत शिरोमणि रविदास जी के आगामी 650वें प्राकट्य उत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिला और संभाग स्तर पर विशेष और भव्य सांस्कृतिक व शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मानरू’ राष्ट्र निर्माता शिक्षकों के योगदान को रेखांकित करने के लिए आगामी ’26 अगस्त’ को एक वृहत श्शिक्षक सम्मेलनश् आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिले के सभी सेवा प्रवृत्त शिक्षकों का नागरिक अभिनंदन होगा।
आगामी संगठनात्मक कैलेंडर- बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला नेतृत्व ने आगामी महीनों के लिए संगठन का रोडमैप भी जारी कियज्ञं 26-28 जून 2026 प्रांतीय दिशा-निर्देशों के तहत तीन दिवसीय श्प्रदेश अभ्यास वर्गश् का आयोजन। जुलाई 2026 पूरे जिले में नए सदस्यों को जोड़ने के लिए श्सदस्यता महाअभियान। गुरु पूर्णिमा व हरियाली अमावस्या पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ श्गुरुछाया प्रकल्पश् के तहत जिला भर में व्यापक वृक्षारोपण। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार जैन, संभागीय अध्यक्ष प्रमेन्द्र कुमार जैन, जिला अध्यक्ष कमलेश सेन, संगठन मंत्री एल. पी. चौरसिया, सह संगठन मंत्री प्रदीप अग्रवाल व पारस जी जैन, श्हमारा विद्यालय हमारा तीर्थश् के प्रांत सह संयोजक संजय पाठक, कोषाध्यक्ष-अरविन्द चौराहा, वरिष्ठ शिक्षक भागचंद जैन, नीलेश जैन, जितेन्द्र खटीक, अमित जैन (पटेरा), संदीप जी (हटा), महेश विश्वकर्मा (जबेरा), नीतेश पाठक (दमोह), अरविन्द पटैल (पथरिया) तथा श्रीमती दीपमाला जैन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
