Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

विगत 5 वर्षों से डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में निरंतर निगरानी, घर-घर सर्वे एवं लार्वा नियंत्रण अभियान जारी

वर्षा ऋतु में होने वाले वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला मलेरिया कार्यालय द्वारा सतत अभियान संचालित किया जा रहा है। डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखते हुए रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी गतिविधियां लगातार जारी हैं।

            विभाग द्वारा ब्लॉकवार कार्ययोजना तैयार कर आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे कार्य की निगरानी एवं पर्यवेक्षण मलेरिया निरीक्षकों एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा किया जा रहा है।

            सर्वे के दौरान बुखार से पीड़ित मरीजों की त्वरित जांच हेतु त्वरित जांच किट (आरडीटी) का उपयोग किया जा रहा है। जांच में डेंगू अथवा अन्य मच्छर जनित रोग की संभावना पाए जाने पर आवश्यक उपचार, निगरानी एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। डेंगू एवं अन्य मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए लार्वा सर्वे, कंटेनर सर्वे तथा कीटनाशक दवा छिड़काव की गतिविधियां निरंतर जारी हैं।

            जिला मलेरिया कार्यालय एवं टीम दल द्वारा 10 अगस्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेंदूखेड़ा के अंतर्गत हरदुआ हाथीघाट क्षेत्र में लार्वा सर्वे एवं कीटनाशक दवा छिड़काव कार्य किया गया। इस दौरान 73 घरों का निरीक्षण किया गया, जिसमें 7 घरों में मच्छरों का लार्वा पाया गया। कुल 209 जल पात्रों की जांच की गई, जिनमें 20 पात्रों में लार्वा मिला। 15 जल पात्रों को खाली कराया गया तथा 5 पात्रों में बीटीआई द्रव्य डाला गया।

            जिला मलेरिया कार्यालय एवं टीम दल द्वारा 11 अगस्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हटा के अंतर्गत रनेह क्षेत्र में लार्वा सर्वे एवं कीटनाशक दवा छिड़काव कार्य किया गया। सर्वे के दौरान 176 घरों का निरीक्षण किया गया, जिसमें 19 घरों में लार्वा पाया गया। कुल 554 जल पात्रों की जांच की गई, जिनमें 49 पात्रों में लार्वा मिला। 36 पात्रों को खाली कराया गया तथा 13 पात्रों में बीटीआई द्रव्य डाला गया।

            जिला मलेरिया कार्यालय एवं टीम दल द्वारा 13 अगस्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बटियागढ़ के अंतर्गत मगरोन क्षेत्र में लार्वा सर्वे एवं कीटनाशक दवा छिड़काव कार्य किया गया। सर्वे के दौरान 138 घरों का निरीक्षण किया गया, जिसमें 13 घरों में लार्वा पाया गया। कुल 417 जल पात्रों की जांच की गई, जिनमें 35 पात्रों में लार्वा मिला। 31 पात्रों को खाली कराया गया तथा 4 पात्रों में बीटीआई द्रव्य डाला गया।

            जिला मलेरिया कार्यालय एवं टीम दल द्वारा 14 अगस्त को दमोह के मांगज वार्ड क्रमांक-2 (रेलवे कॉलोनी) में लार्वा सर्वे एवं कीटनाशक दवा छिड़काव कार्य किया गया। इस दौरान आमजन को मलेरिया एवं डेंगू से बचाव के उपायों तथा स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। सर्वे में 61 घरों का निरीक्षण किया गया, जिसमें 4 घरों में लार्वा पाया गया। कुल 135 जल पात्रों की जांच की गई, जिनमें 10 पात्रों में लार्वा मिला। 6 पात्रों को खाली कराया गया तथा 4 पात्रों में बीटीआई द्रव्य डाला गया।

            मच्छरों के लार्वा नियंत्रण के उद्देश्य से जल स्रोतों में गैम्बूसिया मछली का संचयन भी किया जा रहा है। इसी क्रम में 13 अगस्त को हिण्डोरिया ब्लॉक के समन्ना, भदौली, करैयाहजारी, हिण्डोरिया, गुंजी, बांदकपुर, रंजरा, अभाना, राजापटना, भूरी, मारूतलाल एवं अन्य ग्रामों के स्थाई एवं अस्थाई जलस्रोतों में लावाभक्षी गम्बूसिया मछली का संचयन किया गया।जो मच्छरों के लार्वा को नियंत्रित करने में सहायक होंगी।

            जिला मलेरिया अधिकारी यामिनी सिलारपुरिया द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे अपने घरों एवं आसपास पानी जमा न होने दें, मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाएं, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें तथा बुखार आने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!