E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आयोजित शिविर में 289 वृद्धजनों ने करायी जांच

 जिला अस्पताल दमोह में वृद्धजनो हेतु  01 अक्टूबर को निःशुल्क विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिले से 289 वृद्धजनों ने अपना पंजीयन कराकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। शिविर में आये वृद्धजनों को सिविल सर्जन डॉ. प्रहलाद पटेल एवं डॉ. विशाल शुक्ला द्वारा फूलमाल पहनाकर सम्मान किया। डॉ. विशाल शुक्ला ने बताया कि राष्ट्रीय बृद्धजन कार्यक्रम अंतर्गत बृद्धजनों की विशेष देखभाल हो सके उनके स्वास्थ्य की गुणवत्ता में सुधार हो इसके लिये शिविर का आयोजित किया गया है।

            डॉ. सुधीर आर्य ने कहां वृद्धजन अपने दैनिक दिनचर्या में सुधार करे, सुवह से उठना, चलने फिरने, खान-पीने में सुधार लाये तो लंबे समय तक स्वास्थ्य व निरोगी जीवन जी सकते है। डॉ. मनीष संगतानी ने कहा शिविर में आने वाल वृद्धजनो, मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण के साथ विशेष सेवाऐं जैसे ईसीजी, बीपी जांच, शुगर जांच, ब्लड टेस्ट, नेत्र परीक्षण, मानसिक जांच, बधिरता, श्रवण जांच, नाक-कान-गला जांच, शिविर में निःशुल्क उपलब्ध करायी जा रही है सभी इसका लाभ लेवे।

             डॉ. रजनीश गांगरा फीजियोथैरेपस्टि ने कहा हड्डी रोग समस्या की जांच, स्त्री रोग की जांच, सर्जरी से संबंधित जांच, हार्ट की जांच, क्षय रोग की जांच, फीजियोथैरेपी सेवाएँ, दंतरोग जांच, निःशुल्क दवा वितरण, आदि सेवाएँ विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा डीईआईसी में आयोजित शिविर में दी जा रही है। आज दोपहर तक शिविर में 289 लोगों ने अपना पंजीयन कराकर स्वास्थ्य लाभ लिया है इसीप्रकार 103 मरीजों द्वारा फीजियोथैरेपी के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया है।

             शिविर में डॉ. आरिफ खान, डॉ. वहादुर, डॉ. एसएस सूर्यवशीं, डॉ. नितिन सेन, डॉ. प्रीति ठाकुर, डीईआईसी मैनेजर नरेश राठौर, मकसूद खान, तहमीना खान, मिनि शिवा, रीना चंदेल, सावित्री ठाकुर, विमलेश ठाकुर, सुमन राठौर, राजुल चौरसिया, मंजु मस्कोले, संदीप पटेल, नवप्रकाश जैन, शुभम राठौर, अजय अहिरवाल, नरेन्द्र रैकवार का वृद्धजनों की जांच एवं उपचार में विशेष सहयोग रहा।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!