E-Paperमध्य प्रदेश

02 अक्टूबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में किया गया विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन “रिफॉर्म उत्सव” एवं “जन योजना अभियान 2026-27” के माध्यम से नागरिक-केंद्रित विकास, पारदर्शिता और जनभागीदारी पर रहा विशेष जोर

मध्यप्रदेश शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में 02 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर जिला दमोह की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का निर्धारित कार्यक्रमानुसार आयोजन किया गया। ग्राम सभाओं में शासन द्वारा निर्धारित एजेंडा के साथ स्थानीय आवश्यकताओं एवं विकास संबंधी विषयों पर भी किया गया चर्चा।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रवीण फुलपगारे के निर्देशन में सभी 7 जनपद पंचायतों के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा आयोजित कर ग्रामीणों को शासन की योजनाओं, विकास कार्यों, नागरिक सुविधाओं तथा जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दिया गया।

ग्राम सभा का मुख्य उद्देश्य

ग्राम सभाओं का प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण नागरिकों को विकास प्रक्रिया से सीधे जोड़ना, स्थानीय आवश्यकताओं एवं समस्याओं की पहचान करना, शासन की योजनाओं की जानकारी देना, योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करना तथा ग्राम विकास में आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी निर्देश में 02 अक्टूबर 2026 की ग्राम सभाओं को “रिफॉर्म उत्सव” तथा नागरिक-केंद्रित सुधारों एवं “जन योजना अभियान 2026-27” से जोड़ते हुए ग्राम स्तर तक सुधारों एवं विकास योजनाओं की जानकारी पहुंचाने पर जोर दिया गया है।

ग्राम सभा में प्रमुख एजेंडा

  1. पंचायत एवं ग्रामीण विकास से संबंधित विषय

ग्राम सभा में “रिफॉर्म उत्सव” के अंतर्गत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा। इनमें—

जन योजना अभियान (People’s Plan Campaign) 2026-27 के संबंध में जानकारी एवं ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने में जनभागीदारी।

ग्राम पंचायत क्षेत्र में संचालित एकल नल-जल योजनाओं के जल स्रोतों का संरक्षण, रखरखाव, जल गुणवत्ता परीक्षण तथा नियमित अनुश्रवण।

ग्राम पंचायत द्वारा जल कर, स्वच्छता कर आदि से संबंधित स्थानीय राजस्व/अभिलेखों के संधारण एवं वसूली की समीक्षा।

ग्राम पंचायत द्वारा समय पर विद्युत बिलों के भुगतान की स्थिति पर चर्चा।

नल-जल योजनाओं के अनुपयोगी विद्युत कनेक्शनों को हटाने तथा मीटरविहीन कनेक्शनों में मीटर लगाए जाने के लिए आवश्यक कार्यवाही।

सामुदायिक वन संसाधन एवं वनाधिकार से संबंधित गतिविधियों तथा अद्यतन प्रगति की जानकारी।

  1. VB-GRAMG एवं बीबी-जी राम जी योजना

ग्राम सभा में VB-GRAMG तथा बीबी-जी राम जी योजना से संबंधित प्रावधानों पर चर्चा की जाएगी। इसके अंतर्गत रोजगार, ग्राम विकास, जलाभाव वाले क्षेत्रों में आवश्यक संसाधन, सुरक्षित ब्लॉक, पारदर्शी प्रक्रिया तथा ग्राम पंचायत स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विषयों को शामिल किया गया है।

  1. प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना एवं जल संरक्षण

रिफॉर्म उत्सव के अंतर्गत वाटरशेड विकास घटक (PMKSY), सिंचाई एवं जल संरक्षण से जुड़े विषयों पर ग्राम सभा में जानकारी दी जाएगी। कृषि क्षेत्र में जल संरक्षण, सिंचाई सुविधाओं तथा उपलब्ध योजनाओं के बेहतर उपयोग पर चर्चा।

  1. मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन

ग्राम सभा में लखपति दीदी, महिला स्व-सहायता समूहों तथा ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक गतिविधियों से संबंधित विषयों पर चर्चा। इसमें—

चिन्हित महिलाओं की आय में वृद्धि एवं आजीविका गतिविधियां,

नए स्व-सहायता समूहों से महिलाओं को जोड़ना,

स्व-सहायता समूहों की कार्यप्रणाली,

लखपति दीदियों का सत्यापन,

नवीन संभावित लखपति दीदियों की पहचान,

योजनाओं को SHG/जीपीडीपी में शामिल करना,

महिला समूहों द्वारा तैयार की जाने वाली बीपीसी योजनाओं की जानकारी

आदि विषय शामिल हैं।

—

  1. स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) — स्वच्छता पर विशेष जोर

ग्राम सभा में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वच्छता गतिविधियों की समीक्षा एवं आगामी कार्ययोजना पर चर्चा। इसमें—

ODF दर्जे को बनाए रखने,

ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन,

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026,

ग्राम पंचायत की स्वच्छता व्यवस्था,

ODF+ मॉडल ग्राम की दिशा में आवश्यक गतिविधियां,

17 सितंबर 2026 से 02 अक्टूबर 2026 तक आयोजित “स्वच्छता ही सेवा” अभियान की गतिविधियों/उपलब्धियों का ग्राम सभा में प्रस्तुतिकरण,

ग्राम पंचायतों में स्वच्छता सेवाओं के लिए “स्वच्छता सेवा” आकलन तथा ग्राम सभा से सुझाव/संशोधन पर चर्चा ।

—

  1. प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण

ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत पात्र परिवारों को आवास उपलब्ध कराने तथा अपूर्ण/लंबित आवासों की स्थिति पर चर्चा।

साथ ही ग्राम सभा में CSEB (Compressed Stabilized Earth Blocks) जैसी स्थानीय एवं वैकल्पिक निर्माण तकनीक के उपयोग तथा प्रधानमंत्री आवास एवं अन्य भवन निर्माण में इसके प्रोत्साहन से संबंधित जानकारी भी साझा दिया गया।

—

  1. खाद्य विभाग — “रिफॉर्म उत्सव”

खाद्य विभाग से संबंधित विषयों पर भी ग्राम सभा में चर्चा। इसमें प्रमुख रूप से—

निःशुल्क खाद्यान्न योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों एवं खाद्यान्न वितरण से संबंधित जानकारी।

वन नेशन वन राशन कार्ड (ONORC) की सुविधा।

सार्वजनिक वितरण प्रणाली (FPS) से संबंधित उपभोक्ता मामलों की जानकारी।

सोने-चांदी के आभूषणों पर BIS मानक चिन्ह एवं HUID के संबंध में जागरूकता।

उपभोक्ता अधिकारों एवं हेल्पलाइन से संबंधित जानकारी शामिल हैं।

—

  1. राजस्व विभाग — भूमि संबंधी सुधार

राजस्व विभाग के अंतर्गत ग्राम सभा में DILRMP 3.0, भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण तथा भूमि संबंधी सेवाओं की जानकारी दिया गया।

भूमि अभिलेखों के डिजिटल एवं पारदर्शी प्रबंधन, ऑनलाइन अभिलेख तथा नागरिकों को उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी दिया गया।

—

  1. लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग — जल जीवन मिशन

जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण परिवारों तक नल-जल सुविधा पहुंचाने, योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव तथा ग्राम पंचायत को हस्तांतरण से संबंधित विषयों पर चर्चा।

ग्राम सभा में एकल नल-जल योजनाओं की स्थिति, जल उपलब्धता, योजनाओं के रखरखाव तथा आवश्यक सुधारात्मक कार्यों की जानकारी दिया गया।

—

  1. गृह विभाग — नए आपराधिक कानूनों पर जागरूकता

ग्राम सभा में नए आपराधिक कानूनों के संबंध में नागरिकों को जागरूक किया गया। इनमें—

  1. भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023

  1. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023

  1. भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA), 2023

से संबंधित सामान्य जानकारी एवं नागरिक जागरूकता पर चर्चा किया गया।

—

  1. सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण

ग्राम सभा में नशा मुक्त भारत अभियान से संबंधित विषयों पर चर्चा कर नशामुक्ति, सामाजिक जागरूकता एवं सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

—

  1. सहकारिता विभाग

सहकारी संस्थाओं में डिजिटल परिवर्तन, PACS/BCS/FCS के गठन एवं संबंधित सहकारी गतिविधियों के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दिया गया।

—

  1. स्कूल शिक्षा विभाग

ग्राम सभा में विद्यालयों से संबंधित मूलभूत सुविधाओं पर चर्चा दिया गया, जिसमें—

विद्यालयों में साफ-सफाई एवं स्वच्छता,

विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ पेयजल व्यवस्था,

विद्यालय परिसर की स्वच्छता एवं आवश्यक सुधार जैसे विषय शामिल किया गया।

—

  1. महिला एवं बाल विकास

ग्राम सभा में बाल विवाह मुक्त ग्राम प्रमाण-पत्र के लिए प्रस्ताव पारित करने से संबंधित विषय पर चर्चा की जाएगी। ग्रामीणों से बाल विवाह रोकने तथा बालिकाओं की सुरक्षा एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया जाएगा।

—

  1. स्वास्थ्य विभाग

ग्राम सभा में स्वस्थ जीवनशैली एवं जनस्वास्थ्य से संबंधित विषयों पर विशेष चर्चा।

इसमें—

आयुष्मान आरोग्य मंदिर के माध्यम से संतुलित आहार, नियमित योग एवं व्यायाम, मानसिक स्वास्थ्य, तंबाकू एवं नशामुक्ति,स्वच्छता, स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के लिए समुदाय को प्रेरित करने पर जोर दिया जाएगा।

—

  1. श्रम विभाग

ग्राम सभा में श्रमिकों एवं ग्रामीण परिवारों से जुड़े विषयों पर चर्चा। इसमें—

पीएम श्रम योगी मानधन योजना, बंधुआ मजदूरी पर रोक, बाल श्रम पर रोक के संबंध में जागरूकता एवं जानकारी पर चर्चा।

—

जन योजना अभियान 2026-27 : नागरिकों की भागीदारी से बनेगी ग्राम विकास की कार्ययोजना

02 अक्टूबर की ग्राम सभा को जन योजना अभियान (PPC) 2026-27 से भी जोड़ा गया है।

इसका उद्देश्य ग्राम स्तर पर विकास योजनाओं के निर्माण में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

ग्राम सभा में ग्रामीण नागरिक अपनी ग्राम पंचायत की प्राथमिक आवश्यकताओं, आधारभूत सुविधाओं, जल, स्वच्छता, सड़क, आजीविका, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास तथा अन्य स्थानीय विकास आवश्यकताओं के संबंध में सुझाव रखा गया।

ग्राम पंचायत विकास योजना को स्थानीय जरूरतों और ग्रामीणों की प्राथमिकताओं के अनुरूप तैयार करने में ग्राम सभा की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।

—

ग्राम सभा में ग्रामीणों से अपील

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रवीण फुलपगारे द्वारा जिले के समस्त ग्रामीण नागरिकों से अपील की गई है कि आगामी ग्राम सभा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

ग्राम सभा केवल औपचारिक बैठक न होकर ग्राम के विकास की प्राथमिकताएं तय करने, शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने, स्थानीय समस्याओं को सामने रखने और विकास कार्यों में पारदर्शिता एवं जनभागीदारी सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण मंच है।

ग्रामीण नागरिक अपने ग्राम से संबंधित समस्याओं, आवश्यकताओं एवं विकास संबंधी सुझाव ग्राम सभा के समक्ष प्रस्तुत करें तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने में सहयोग करें।

—

जिला पंचायत दमोह का संदेश

“ग्राम सभा में सहभागिता — ग्राम विकास में भागीदारी।”

“जनभागीदारी, पारदर्शिता और स्थानीय आवश्यकताओं के आधार पर योजनाबद्ध विकास ही सशक्त ग्राम पंचायत की आधारशिला है।”

अतः जिले की सभी जनपद पंचायतों एवं उनके अंतर्गत आने वाली सभी ग्राम पंचायतों के नागरिकों से 02 अक्टूबर 2026 की ग्राम सभा में सक्रिय सहभागिता की अपील की जाती है।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!