Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

प्रशासनिक कार्यप्रणाली में जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता – कलेक्टर श्री यादव सुभाष कालोनी में इस बार जल भराव न हो, सुनिश्‍चित किया जाये समय-सीमा में बैठक संपन्न, दिए गए अहम् दिशा-निर्देश

जिले के नवागत कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने आज समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर प्रशासनिक कार्यप्रणाली में जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन का उद्देश्य केवल शासन चलाना नहीं, बल्कि आमजन के जीवन को बेहतर बनाना है।

कलेक्टर श्री यादव ने कहा, शासन द्वारा निर्धारित समयसीमा केवल औपचारिक तारीख नहीं, बल्कि यह जनता से किया गया एक वादा है, जिसे निभाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक पात्र हितग्राही को योजनाओं का लाभ समय पर मिले, यह सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर श्री यादव ने अधिकारियों को प्रो-एक्टिव अप्रोच अपनाने की सलाह देते हुए कहा, समस्याओं के उत्पन्न होने का इंतजार न करें, बल्कि पहले से ही आवश्यक कदम उठाएं। उन्होने बैठक में विभागीय समन्वय पर विशेष जोर देकर कहा कि विभिन्न विभागों के सहयोग से बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने वर्तमान में चल रहे HPV टीकाकरण अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग को महिला एवं बाल विकास और शिक्षा विभाग के सहयोग की आवश्यकता है, जिससे अभियान में प्रगति लाई जा सके।

कलेक्टर श्री यादव ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे समयबद्ध तरीके से कार्य करें, नियमित रूप से जनता से मिलें और उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निराकरण करें। साथ ही, उन्होंने समय-समय पर शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े और उन्हें नियमानुसार शीघ्र राहत मिल सके।

कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने आज समय-सीमा बैठक के दौरान सीएम हेल्पलाईन की विभागवार समीक्षा करते हुये त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने निर्देश दिये। उन्होंने कहा शिकायतें अधिक समय तक लंबित नहीं रहें, उनका संतुष्टीपूर्वक निराकरण सुनिश्चित कराया जाये। गेंहूं खरीदी स्लॉट बुकिंग एवं खरीदी के संबंध में चर्चा करते हुये खाद्य विभाग को निर्देशित किया किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिये। बैठक में एडीएम मीना मसराम और सहायक कलेक्टर एवं एसडीएम हटा ऋषिकेश विजय ठाकरे खासतौर पर मौजूद रहे।

कलेक्टर श्री यादव ने स्व-गणना करने के सभी अधिकारियों को निर्देश दिये। बैठक में जिला योजना अधिकारी अल्का दास ने बताया जनगणना प्रशिक्षण जबेरा-तेन्दूखेड़ा में चल रहा है, 21 अप्रैल को निरीक्षण किया गया है, 3 चरणों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जलगंगा संवर्धन अभियान के संबंध में भी चर्चा की गई।

उन्होने कहा एचपीव्ही वेक्सीन में सभी संबंधित विभाग समन्वय से काम कर लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें। श्री यादव ने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री से कहा जिले की पुल-पुलियों का निरीक्षण करा लें, यदि पुल-पुलिया आवागमन योग्य नहीं हो तो आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कर ली जाये। कलेक्टर ने परिवहन अधिकारी से कहा वाहनों की सतत् जाँच करें, घटना, दुर्घटना को देखते हुये नशे में वाहन चलाने वालों के वरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

बैठक में खाद्य अधिकारी ने बताया खाद्य सामग्री सभी जगह उपलब्ध है, पैट्रोल-डीजल की स्थिति सामान्य है। महिला बाल विकास विभाग ने बताया जिले में कही भी बाल विवाह नहीं हुये हैं, कलेक्टर श्री यादव ने कहा एचपीव्ही टीकाकरण में महिला बाल विकास सक्रिय सहयोग प्रदान करे। उन्होंने नगर पालिका की समीक्षा के दौरान फायर ब्रिगेड की स्थिति जानी बताया गया फायर ब्रिगेड अपडेट हैं।

उन्होंने परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण से कहा सभी जगह फायर बिग्रेड अपडेट रहे तथा कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित रहे। कलेक्टर श्री यादव ने दमोह सहित जिले के सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों में नालों की सफाई अभियान के रूप में करा ली जाये। श्री यादव ने सुभाष कालोनी में नाले की सफाई सुदृण कराने के निर्देश देते हुये कहा यह सुनिश्चित करायें कि इस बार जल भराव की स्थिति न बने।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!