
लेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. अठया के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पथरिया में जनसहयोग से निःशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
जिले में लगभग 40 डिग्री तापमान के बावजूद युवाओं एवं अन्य नागरिकों ने स्वप्रेरित होकर उत्साहपूर्वक रक्तदान किया और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। संस्था में 25 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो आवश्यकता पड़ने पर मरीजों के लिए जीवनरक्षक सिद्ध होगा।
जरूरतमंद दो मरीजों को ब्लड ट्रांस्फ्यूजन भी किया गया।
मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. जतिन दुबे ने बताया शिविर दौरान तत्समय ही जरूरतमंद एक गर्भवती महिला (एच बी 6.3 ग्राम/डीएल) एवं एक अन्य महिला (एचबी 3.4 ग्राम /डीएल) को ब्लड ट्रांस्फ्यूजन (रक्ताधान) भी किया गया, जिससे उनकी स्थिति में सुधार हुआ। कार्यक्रम के दौरान डॉ. जतिन ने सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर सुव्यवस्थित व्यवस्थाए रहीं। शिविर के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 4 बेड की व्यवस्था की गई थी। साथ ही जिला स्तर से पूर्णतः वातानुकूलित मोबाइल वैन भी उपलब्ध रही।
रक्तदान का महत्व
मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. जतिन दुबे ने बताया गर्भवती महिलाओं, दुर्घटना पीड़ितों एवं अन्य गंभीर मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके, इसके लिए इस प्रकार के निःशल्क रक्तदान शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान है,जो किसी भी जरूरतमंद को नया जीवन प्रदान कर सकता है।



