E-Paperमध्य प्रदेश
Trending
100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान 2026 के तहत् पिपरिया टिकरी में टीबी स्क्रीनिंग कैम्प आयोजित

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. के अठया ने बताया कि टीबी उन्मूलन की दिशा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान 2026 के तहत जिला क्षय अधिकारी डॉ. गौरव जैन के मार्गदर्शन में जबेरा विकासखण्ड के आयुष्मान आरोग्य मंदिर ग्राम पंचायत पिपरिया टिकरी में एक विशेष टीबी स्क्रीनिंग कैम्प आयोजित किया गया।
इस शिविर में आधुनिक हैण्ड-होल्ड एक्स-रे मशीन से 66 उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों की टीबी स्क्रीनिंग की गई। स्क्रीनिंग दौरान संदिग्ध पाए गए व्यक्तियों में से 12 लोगों के सेम्पल ’’नॉट’’ जॉच हेतु एकत्रित किए गए, जिससे टीबी की शीघ्र एवं सटीक पहचान सुनिश्चित की जा सके। इस दौरान डीपीसी दीपक सिंह राजपूत, रेडियोग्राफर सूरज शर्मा, एसटीएलएस, एसटीएस मौजूद रहे।




