Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

प्रतियोगिताओं से सभी बच्चों में अपनी क्षमताओं तथा कौशल को बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है- प्रधान जिला न्यायाधीश श्री सोलंकी ‘‘उल्लास एक अभिनव प्रयोग’’ अंतर्गत किया गया सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन विजेता एवं प्रतिभागी बच्चों को किया पुरस्कृत

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश एवं प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष दमोह श्री सुभाष सोलंकी तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दमोह सचिव श्रीमति उषाकांता कृषाण की मौजूदगी में ‘‘उल्लास-एक अभिनव प्रयोग’’ अंतर्गत जिला न्यायालय परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मक और उत्साह का शानदार प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कला-कौशल का परिचय दिया। छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों ने पूरे परिसर में उत्साह, उमंग और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बना दिया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा निखारने के साथ-साथ आत्मविश्वास, सहभागिता और रचनात्मक सोच विकसित करने का अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश (एट्रोसिटी) उदय सिंह मरावी, जिला न्यायाधीश संतोष गुप्ता, पंकज कुमार वर्मा, विश्वनाथ शर्मा, अमर गोयल, धर्मेश भट्ट, पंकज शर्मा, अनुराग सिंह कुशवाह, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी सुश्री स्नेहा सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री आज्ञा अग्रवाल, निलेश मुलतकर, दीर्घा ऐरन, पलक सिंघई, उत्कर्ष दिवाकर, जिला विधिक सहायता अधिकारी रजनीश चौरसिया सहित न्यायालयीन/विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण एवं प्रतिभागी छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे। कार्यक्रम  में सभी प्रतिभागियों को शील्ड तथा प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।

            इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश सुभाष सोलंकी ने कहा कि प्रतियोगिताओं से सभी बच्चों में अपनी क्षमताओं तथा कौशल को बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है। सभी को अपने बच्चों की प्रतिभाओं को विशेष रूप से ध्यान देकर उसे उभारने का प्रयास करना चाहिए।

            सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दमोह श्रीमति उषाकांता कृषाण ने उपस्थित सभी न्यायालयीन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उल्लास एक अभिनव प्रयोग अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम यथा पौधारोपण, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रतिभागिता करने की अपील की है।

            जिला विधिक सहायता अधिकारी रजनीश चैरसिया ने उल्लास एक अभिनव प्रयोग कार्यक्रम के उद्देश्य को बताते हुये उक्त कार्यक्रम में उपस्थित सभी न्यायालयीन अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

            कार्यक्रम का मंच संचालन यश तिवारी सहायक ग्रेड 3 के द्वारा किया गया, कार्यक्रम में राजेन्द्र विदौल्या, प्रांतीय सह सचिव, म.प्र. न्यायिक कर्मचारी संघ का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को शील्ड तथा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!