फुटेरा तालाब में 111 मूर्तियों का विसर्जन शांतिपूर्ण संपन्न, सुबह 9:10 बजे विसर्जित हुई अंतिम प्रतिमा
फुटेरा तालाब में 111 मूर्तियों का विसर्जन शांतिपूर्ण संपन्न, सुबह 9:10 बजे विसर्जित हुई अंतिम प्रतिमा

दमोह। शारदीय नवरात्र के दशहरे पर शहर के फुटेरा तालाब में मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक करीब 111 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। बुधवार सुबह 9:10 बजे अंतिम प्रतिमा के रूप में लोको की माता कालिका माई का विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान पुलिस एवं प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मौके पर फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, एसडीईआरएफ टीम, मेडिकल टीम और क्रेन सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया, एसडीएम संजय दुबे, सीएसपी एचआर पांडे, कोतवाली टीआई मनीष कुमार, डीएसपी सौरभ त्रिपाठी, तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी, देहात थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय, चौकी प्रभारी विक्रम दांगी, राजेंद्र मिश्रा, बृजलाल पटेल सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। विसर्जन व्यवस्था के सुचारु संचालन में पुलिस, प्रशासन, होमगार्ड और संबंधित टीमों का योगदान रहा। होमगार्ड प्राची दुबे की भूमिका भी सराहनीय रही।

