27 नवंबर को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस प्रेस वार्ता का हुआ आयोजन
27 नवंबर को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस प्रेस वार्ता का हुआ आयोजन

दमोह। जबलपुर नाका स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में संकल्प समाज सेवी संस्था ने एक पत्रकार वार्ता आयोजित कर उपस्थित पत्रकारों को जानकारी दी है कि लगातार उनके द्वारा बाल विवाह मुक्त जिला एवं देश बनाने के प्रयासों को अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणिकता मिली है संयुक्त राष्ट्र संघ ने अब इस विषय को संज्ञान में लेते हुए यह घोषणा की है कि 27 नवंबर को विश्व भर में बाल विवाह उन्मूलन दिवस मनाया जाएगा इसके तहत आम लोगों को बाल विवाह उन्मूलन को लेकर जागरूक किया जाएगा संकल्प समाज सेवी संस्था के जिला संयोजक देवेंद्र दुबे, समाजसेवी खुशबू तिवारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मालती असाटी ने संबोधित किया उपस्थित पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए गए खासतौर पर दमोह जिले में बाल विवाह की समस्या और उसके समाधान के लिए किए गए प्रयासों पर चर्चा हुई संकल्प समाज सेवी संस्था 2022 से इस मुहिम में जुटी हुई है इसने कई बाल विवाहों को अपने प्रयासों से रुकवाया अभी भी यह संस्था लगातार प्रयासरत है और जिले को बाल विवाह मुक्त जिला बनाने में लगी हुई है।

