E-Paperमध्य प्रदेश

सड़क से गौशाला की ओर’ अभियान को जनभागीदारी से मिलेगी मजबूती- कलेक्टर श्री यादव पशुपालक मवेशियों को सड़कों पर खुला न छोड़ें, दुर्घटनाओं की रोकथाम में निभाएं जिम्मेदारी गौवंश की जीवन रक्षा के साथ सड़क हादसे रोकने प्रशासन की पहल

  देश में गाय को माता के रूप में पूजनीय माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि गौवंश में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास है। ऐसे में गौवंश की उचित देखभाल, सुरक्षा एवं संरक्षण करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। इसी उद्देश्य से कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने जिले के नागरिकों, पशुपालकों और वाहन चालकों से ‘सड़क से गौशाला की ओर’ अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की है।

            कलेक्टर श्री यादव ने कहा जिले के मुख्य मार्गों और सड़कों पर बेसहारा गौवंश के बैठे या घूमते रहने से आए दिन यातायात प्रभावित होने के साथ सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति निर्मित होती है। दुर्घटनाओं में कई बार बेजुबान गौवंश असमय मृत्यु का शिकार हो जाते हैं, वहीं वाहन चालकों और अन्य राहगीरों की जान भी जोखिम में पड़ती है। उन्होंने कहा कि गौवंश की जीवन रक्षा और सड़क सुरक्षा दोनों के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।

पशुपालक निभाएं जिम्मेदारी

             कलेक्टर ने पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने मवेशियों को सड़कों पर खुला न छोड़ें। मवेशियों को अपने परिसर में सुरक्षित रखें अथवा स्थानीय गौशालाओं में रखने की व्यवस्था करें।

‘सड़क से गौशाला की ओर’ बनें मददगार

            सड़क पर कोई लावारिस, बेसहारा या असहाय गौवंश दिखाई दे तो उसे सुरक्षित रूप से नजदीकी गौशाला तक पहुंचाने में सहयोग करें। कलेक्टर ने कहा नागरिकों का छोटा सा प्रयास किसी बेजुबान गौवंश की जान बचाने के साथ सड़क दुर्घटना को भी रोक सकता है।

वाहन चालक बरतें सावधानी

             वाहन चालकों से विशेषकर रात्रि के समय नियंत्रित गति से वाहन चलाने तथा सड़क पर मौजूद गौवंश के प्रति सतर्क रहने की अपील की गई है।

नगर निकाय एवं पंचायतें रहें मुस्तैद

            संबंधित नगरीय निकायों एवं पंचायतों को निर्देशित किया गया है कि सड़कों पर घूम रहे गौवंश को व्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप से गौशालाओं तक पहुंचाने की कार्रवाई निरंतर जारी रखें।

            कलेक्टर श्री यादव ने कहा सामाजिक सहयोग के बिना गौवंश संरक्षण और सड़क सुरक्षा की व्यवस्था पूरी तरह प्रभावी नहीं हो सकती। यदि जिले का प्रत्येक नागरिक यह संकल्प ले कि सड़कों पर बेसहारा गौवंश को सुरक्षित गौशाला तक पहुंचाने में सहयोग करना है, तो न केवल गौवंश की रक्षा होगी बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी लाई जा सकेगी।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!