Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

ऊर्जा विभाग के कार्यालयों में आयोजित जन सुनवाई में उपभोक्ताओं ने दिखाई विशेष रूचि 141 प्रकरणों का मौके पर ही हुआ निराकरण

   म.प्र.शासन ऊर्जा विभाग की मंशानुसार वि‌द्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता के निर्देशन में विद्युत संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु आज 26 मई को वृत कार्यालय-दमोह के साथ-साथ संभागीय कार्यालयों: उपसंभाग एवं प्रत्येक वितरण केन्द्र कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 163 नं. आवेदन उपभोक्ताओं से प्राप्त हुए। जिनपर त्वरित कार्यवाही करते हुये 141 प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष प्रकरणों में कार्यवाही जारी है।

विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधा हेतु अधीक्षण अभियंता ने क्षेत्रवार निर्धारित की अधिकारियों की जिम्मेदारी

            अधीक्षण अभियंता अमित चौहान ने दमोह शहर के वि‌द्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से क्षेत्रवार अधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे विद्युत संबंधी विकायतों के निराकरण के लिए निम्नानुसार क्षेत्रवार अधिकारियों से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर धैर्यता के साथ अपनी शिकायत का निराकरण कराये एवं कंपनी को सहयोग प्रदान करें।

            सहायक अभियंता राघवेन्द्र ईडपाची, दमोह (शहर)- 9425613885 आवंटित क्षेत्र-किल्लाई नाका सिविल वार्ड सिंधी कैम्प टंडन बगीचा बस स्टेण्ड गार्ड लाइन पसंदी चैराहा तीन गुल्ली मलैया मिल पथारिया फाटक से देहात थाना तक।

            कनिष्ठ अभियंता पूजा खोब्रागडे, दमोह (शहर)- 9479874770 आवंटित क्षेत्र- धरमपुरा पठानी मुहल्ला बजरिया वार्ड पुराना थाना फुटेरा वार्ड।

            कनिष्ठ अभियंता कु. शिवानी गुप्ता, दमोह (शहर)-7648824085 आवंटित क्षेत्र-जबलपुर नाका से जिला चिकित्सालय तक वैशाली नगर शिवनगर एस.पी.एम. नगर आफीसर कालोनी श्याम नगर घंटाघर बड़ा पुल असाटी वार्ड इंदिरा कालोनी जटाशंकर शोभानगर चैनपुरा।

            कनिष्ठ अभियंता (मेनटेनेंस)अजीत पटैल, दमोह (शहर) -9425613916 आवंटित क्षेत्र-संपूर्ण दमोह शहर की विद्युत व्यवस्था।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!