Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

टीकाकरण जागरूकता चौपाल आयोजित, भ्रांतियों को दूर कर दी रही सही जानकारी

   दमोह शहरी क्षेत्र के वार्डो में टीकाकरण को लेकर व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने एवं आमजन को  टीकाकरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ’’गावी परियोजना’’ के तहत स्वयंसेवी संगठन वाधवानी के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिन्हित किए गए वार्डो में टीकाकरण जागरूकता चौपाल आयोजित किए जा रहे हैं। चौपाल में उपस्थित लोगों को नियमित एवं समय पर टीकाकरण कराने, अफवाहों से बचने तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क सेवाओ का लाभ लेने प्रेरित किया जा रहा है।

            आज तिलक वार्ड ऑगनवाडी क्रमांक 47 में टीकाकरण जागरूकता चौपाल दौरान मौजूद लोगों में टीकाकरण संबंधी शंकाओं का समाधान करते हुए शहरी सुपरवाईजर मनीष पाण्डे एवं स्वयंसेवी संगठन वाधवानी प्रतिनिधी आशीष गुप्ता ने बताया कि टीकाकरण के बाद हल्का बुखार, दर्द अथवा हल्की सर्दी- जुकाम जैसी सामान्य प्रतिक्रियाए होना स्वाभाविक है। यह शरीर में प्रतिरोधक क्षमता विकसित होने की प्रक्रिया का हिस्सा होता है। ऐसे लक्षण सामान्यतः एक से दो दिन में स्वतः ठीक हो जाते हैं। टीकाकरण के बाद ऐहियातन स्वास्थ्य विभाग द्वारा दवा भी संबंधित हितग्राही को दी जाती है।

            चौपाल दौरान बताया गया कि यदि बच्चे को हल्की सर्दी- खॉसी अथवा सामान्य बुखार हो ,तब भी चिकित्सीय सलाह अनुसार टीकाकरण कराया जा सकता है। टीकाकरण बच्चों ,गर्भवती महिलाओं को सुरखित रखने का सर्वाधिक प्रभावी असरदार उपाय है।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!