मंत्री श्री पटेल ने श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में किए दर्शन-पूजन झागर में 18 भुजाओं वाली भगवान गणेश की विलक्षण प्रतिमा के किए दर्शन
मंत्री श्री पटेल ने श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में किए दर्शन-पूजन झागर में 18 भुजाओं वाली भगवान गणेश की विलक्षण प्रतिमा के किए दर्शन


प्रदेश के पंचायत, ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने आज दमोह प्रवास के दौरान जनपद पंचायत पथरिया अंतर्गत ग्राम झागर
पहुंचकर विशाल सरोवर के तट पर स्थित श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में भगवान गणेश की 18 भुजाओं वाली विलक्षण प्रतिमा के दर्शन एवं विधिवत पूजन किया।
इस अवसर पर मंत्री श्री पटेल ने मंदिर के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व की जानकारी साझा करते हुए बताया कि मंदिर परिसर से सम्राट अशोक के काल के शिलालेख तथा प्राचीन खंडित मूर्तियां प्राप्त हुई थीं। स्थानीय मान्यता के अनुसार भारत भ्रमण के दौरान सम्राट अशोक ने इस स्थान पर पड़ाव डाला था।
मंत्री श्री पटेल ने बताया वर्ष 1990 में ग्रामीणों द्वारा जनसहयोग एवं श्रमदान के माध्यम से मंदिर का भव्य पुनर्निर्माण कराया गया। मंदिर क्षेत्र की ऐतिहासिक एवं धार्मिक विरासत स्थानीय आस्था और जनभागीदारी का महत्वपूर्ण उदाहरण है। कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र से आए श्री गोपाल, मंत्री श्री पटेल की बेटी प्रतिज्ञा, सुशील गुप्ता, गोपाल पटेल, पुष्पेंद्र पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


