Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paper
Trending

दीवार लेखन कर ग्रामों में चलाया जा रहा है जल संरक्षण जागरूकता अभियान

दीवार लेखन कर ग्रामों में चलाया जा रहा है जल संरक्षण जागरूकता अभियान

दमोह : मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था नेहरू युवा नव जागृति नव युवक मंडल समिति, बांसा कलां पथरिया के सहयोग से ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बकेनी द्वारा ग्राम बकेनी में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के अंतर्गत दीवार लेखन किया गया। इस अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया तथा जल के महत्व को समझाते हुए इसे बचाने का संदेश दिया गया।समिति अध्यक्ष यशवंत सिंह ने कहा कि “जल ही जीवन है, इसलिए हम सभी को जल का संरक्षण करना चाहिए। यदि हम आज जल को नहीं बचाएंगे, तो भविष्य में हमें गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ेगा। जल की प्रत्येक बूंद अमूल्य है, इसलिए हमें इसका सदुपयोग करना चाहिए और व्यर्थ बहने से रोकना चाहिए।सेक्टर प्रभारी घनश्याम पटेल ने कहा कि “जल संरक्षण केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी का कर्तव्य है। हमें अपने दैनिक जीवन में पानी का सोच-समझकर उपयोग करना चाहिए तथा वर्षा जल संचयन जैसे उपाय अपनाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षित रखना चाहिए क्योंकि जल है तो कल हैं।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!