आज होगा प्रदेश के कर्मचारी नेताओं का आगमन
दमोह। म.प्र.अधिकारी/कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के द्वारा जिला संरक्षक राकेश सिंह हजारी पूर्व प्रांत अध्यक्ष एवं प्रान्तीय संरक्षक लिपिक संघ की सेवानिवृत्ति दिनांक 30 जून 2026 को होने पर उनका सम्मान समारोह कार्यक्रम 28 जून को दोपहर 2 बजे से डिग्री कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में एम.पी. द्विवेदी प्रदेश अध्यक्ष म.प्र.अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा, विजय रैकवार प्रदेश उपाध्यक्ष, सुभाष शर्मा, म.प्र.राज्य कर्म.संघ प्रदेश उपाध्यक्ष, विजय मिश्रा प्रांताध्यक्ष म.प्र.तृतीय वर्ग शास.कर्म.संघ सतीश शर्मा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, विजय रैकवार प्रदेश उपाध्यक्ष, शारदा सिंह परिहार प्रांताध्यक्ष म.प्र.स्थायी कर्मी कल्याण संघ, संभागीय अध्यक्ष डी.के.मिश्रा की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न होगा, जिले के समस्त कर्मचारियों से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील जिला अध्यक्ष सत्यनारायण तिवारी एवं समस्त मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा की गई ।



