E-Paperमध्य प्रदेश
आज करेंगे दमोह विधायक जयंत मलैया नमो वन एक्यूप्रेशर पार्क का लोकार्पण
शहर में स्वास्थ्य और प्राकृतिक चिकित्सा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “नमो वन एक्यूप्रेशर पार्क” का लोकार्पण पूर्व वित्तमंत्री एवं विधायक दमोह जयंत मलैया के मुख्य आतिथ्य में आज 28 जून 2026 दिन रविवार को सायं 6 बजे आयुष अस्पताल के बाजू में स्थित सिविल वार्ड क्रमांक 5, किल्लाई रोड, दमोह में किया जायेगा।
समारोह की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मंजू-वीरेंद्र राय करेंगी। विशिष्ट अतिथियों में भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा-विक्रम सिंह ठाकुर तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेन्द्र सिंह लोधी शामिल रहेंगे। इस पार्क के माध्यम से शहरवासियों को एक्यूप्रेशर पद्धति के जरिए स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।

