Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

ग्राम नयागांव में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत बावड़ी उत्सव सम्पन्न

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत बावड़ी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन आदर्श ग्राम नयागांव में आराधना सोशल वेलफेयर फाउंडेशन दुगानी द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति करनपुरा के सहयोग से किया गया। बावड़ी की साफ सफाई के साथ जल पूजन एवं कलश पूजन किया गया। सभी के समक्ष जल के महत्व पर विस्तृत चर्चा कर जल संरक्षण करने हेतु प्रेरित किया गया और कहा गया कि आगामी बरसात में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने हेतु सभी से आग्रह किया गया।

            आराधना फाउंडेशन के मार्गदर्शक रानू नामदेव ने कहा आने वाले समय में हमें जल को सुरक्षित रखना होगा नहीं तो आने वाला समय हमारे लिए बहुत कठिन होगा, इसलिए हमें अपने जाल स्रोतों को साफ रखना होगा एवं घर के आसपास सूखता गड्ढे खोदने होगा।

            एपिकोर संस्था के मेनेजर एल वी दास ने कहा जल हमारे लिए बहूत उपयोगी है। इसके पश्चात मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखंड समन्वयक वंदना जैन ने बताया जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत प्राचीन बावड़ियों को सुरक्षित रखना हेतु उनकी साफ सफाई एवं आने वाले समय में जल स्रोतों को सुरक्षित रखना माना गया।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!