Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस एवं किसान कांग्रेस द्वारा कृषि उपज मंडी में दिया गया धरना एबं ज्ञापन

दमोह।  मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस एवं किसान कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में स्थानीय कृषि उपज मंडी में दोपहर 12ः00 बजे से 2ः00 बजे तक जिले भर से आए हुए कांग्रेस जनों एवं किसान साथियों ने मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के विरोध में धरना एवं ज्ञापन देकर अपना विरोध महा महिमा राज्यपाल के समक्ष दर्ज कराया जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मानक पटेल एवं किसान कांग्रेस के अध्यक्ष दीवान अमर सिंह ने ज्ञापन के माध्यम से बताया की गेहूं के उपार्जन की तिथि को तीन बार बदलने से किसने की कमर टूट चुकी है। अभी तक समर्थन मूल्य पर खरीदी ना होने से किसानों के घरों के निजी खर्च शादी विवाह एवं बैंकों की देनदारी समय पर न होने से किसान दिल्प डिफाल्टर एवं ओवरड्यू की श्रेणी में आ गए हैं जिसकी भरपाई शासन स्तर से करने की मांग ज्ञापन में की गई है इस अवसर पर पूर्व विधायक अजय टंडन, पूर्व जिला अध्यक्ष रत्नचंद जैन, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनु मिश्रा ने कहा कि किसानों को अपना हितेषी बताने वाली भाजपा की सरकार किसानों का खून चूस रही है।  27रू समर्थन मूल्य की बात करने वाली भाजपा सरकार मात्र 40रू़ का बोनस देकर किसानों के साथ मजाक कर रही है। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष गोलु सराफ, डालचंद, बसंत कुशवाहा ,रजनी ठाकुर, कमला निषाद ने भाजपा की करनी कथनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का सफल संचालन संगठन प्रभारी नितिन मिश्रा एवं कार्यालय प्रभारी बीरेंद्र ठाकुर ने किया कार्यक्रम में सभी ब्लॉकों के ब्लॉक अध्यक्ष गण समस्त मोर्चा संगठन एवं किसान साथियों की उपस्थिति रही अंत में समस्त कांग्रेस जनों ने खरीदी केंद्र में जाकर किसानों की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया एवं हो रही समस्याओं से एसडीएम को अवगत कराया।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!