दमोह। नगर के श्री पारसनाथ दिगंबर जैन नन्हें मंदिर जी में आचार्य श्री समय सागर जी के आशीर्वाद एवं आर्यिका श्री चिंतनमती माता जी के ससंघ सानिध्य मे श्री 1008 शांतिनाथ महामंडल विधान का आयोजन किया जा रहा है जिसका शुभारंभ 12 अगस्त को घटयात्रा पश्चात ध्वजारोहण से होगा। सावन मास के शुक्ल पक्ष में 16 दिन तक चलने वाले श्री शांतिनाथ महामंडल विधान के आयोजन हेतु नवीन त्रिमूर्ति परिसर में तैयारी पूरी कर ली गई है वहीं मंगलवार को विधान के महापात्रों का चयन किया गया. जिसमें ध्वजारोहण का सौभाग्य श्री नेमचंद बजाज परिवार को प्राप्त हुआ। प्रथम सौधर्म इंद्र श्री रूपचंद जी नवीन वाला परिवार, द्वितीय सोधर्म इंद्र श्रीमती प्रभजन ब्रह्मचारी नीलू दीदी एवं स्वतंत्र भैया परिवार तथा तृतीय सौ धर्म इंद्र बनने का सौभाग्य मनीशा जैन राजेंद्र अटल परिवार को प्राप्त हुआ। श्री दीपक जी नम्रता जी फुटेरा परिवार को चक्रवर्ती, श्रीमती गुड्डी जैन हल्दी वाले परिवार को कुवेर इंद्र, मुकेश जैन प्रेम निवास परिवार को यज्ञनायक, श्री पदमचंद रानू खजरी परिवार को महायज्ञ नायक श्री चंद्र कुमार खजरी परिवार को बाहुबली बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ.. श्रावक श्रेष्ठी बनने का सौभाग्य नरेंद्र जी प्रीति बजाज मौसीपुरा वाले दिनेश चौधरी परिवार बसु चौधरी सागर वाले प्रमोद गंगरा परिवार राजेश सनोति परिवार जय खजरी गिरनार ट्रेडर्स परिवार को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्मचारी स्वतंत्र भैया रोहित भैया ने किया. मंगलवार को प्रातः अभिषेक पूजन उपरांत जैन धर्मशाला से घट यात्रा निकाली जाएगी इसके बाद भूमि शुद्ध एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न होगा। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नवीन निराला तथा महामंत्री राजकुमार रानू ने सकल जैन समाज से 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान में शामिल होकर धर्म लाभ की अपील की है।
अक्ष भारत
अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं
खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं
एडिटर - प्रियदर्शन जैन
Email.apsaragroup24x7.in
WhatsApp.9826674474,9425474474
Related Articles
इन आयोजनों के माध्यम से विधानसभा क्षेत्र की नई खेल प्रतिभाएं सामने आ रही हैं तथा युवाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्राप्त हो रहा है- राज्यमंत्री श्री लोधी जिले का जबेरा विधानसभा में आयोजित अनूठे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
January 21, 2026

