रैंक में सुधार नहीं होने की स्थिति अथवा उत्तर समाधान कारक नहीं होने की स्थिति में संबंधितों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित करके सक्षम अधिकारी को प्रेषित की जायेगी-कलेक्टर श्री यादव 31 विभाग के अधिकारियों को मासिक ग्रेडिंग अच्छी नहीं होने के आरोप में हुये कारण बताओ सूचना पत्र जारी
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने जिले के विभिन्न विभागों में सीएम हेल्पलाईन की जिले में मासिक ग्रेडिंग अच्छी नहीं होने के आरोप में 31 विभागों के अधिकारियों यथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत हलधर मिश्रा, रामेश्वर प्रसाद पटेल, मनीष बागरी, के.के पांडे, नगर पालिका अधिकारी राजेन्द्र सिंह लोधी ठाकुर, उपसंचालक कृषि दमोह ग्यारसी लाल अहिरवार, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी उमाशंकर प्रजापति, प्रभारी मंडी सचिव कैलाश चंद कुशवाहा, महाप्रबंधक केंद्रीय सहकारी बैंक अभिषेक मोहन व्यास, कार्यालय अधीक्षक कलेक्ट्रेट भारत कुमार प्रधान, कनिष्ट अभियंता सपनेश धुर्वे, रीजनल मैनेजर आईसीआईसीआई बैंक नितिन नेमा, मुख्य प्रबंधक इंडियन बैंक सतीश चंद्र दीक्षित, आंचलिक मैनेजर रमेश कुमार, रीजनल मैनेजर वित्त विभाग समीर कुमार, रंजन मिश्रा, आशीष सिंह, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पल्लवी जैन, तहसीलदार तेंदूखेड़ा विवेक व्यास, कुलसचिव, एकलव्य विश्वविद्यालय प्रफुल्ल शर्मा, मंडल प्रमुख पंजाब नेशनल बैंक प्रबुद्ध शर्मा, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक दमोह हेमंत कुमार, सिविल सर्जन जिला अस्पताल डॉ. प्रहलाद पटेल, विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.के राय, विकासखंड शिक्षा अधिकारी वाय.के कोरी, धर्मेंद्र चौबे, विकासखंड चिकित्सा अधिकारी उमाशंकर पटेल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजेश कुमार अठ्या, तहसीलदार तत्कालीन सोनम पांडे, प्रभारी परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास पूजा मरावी, उपसंचालक पशुपधन व कुक्कुट डॉ. बी.के असाटी शामिल है।
जारी कारण बताओ सूचना पत्र में कहा गया है, समस्त शिकायतो को निर्धारित समय सीमा में अटेण्ड करते हुए निराकरण प्रतिवेदन दर्ज किया जाये। संबंधितों द्वारा शिकायतों के निराकरण में की जा रही लापरवाही के फलस्वरूप शिकायते अनिराकृत रहकर उच्च स्तर तक पहॅुचने से जिले की ग्रेडिंग पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है, संबंधितों का उपरोक्त कृत्य सी.एम. हेल्पाईन के प्रति उदासीनता एवं आपकी स्वेच्छाचारिता को स्पष्ट रूप से व्यक्त करता है।
कलेक्टर श्री यादव ने कारण बताओ सूचना पत्र जारी करते हुये कहा है कारण बताए कि क्यों न आपके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जाये। इस विषय में अपना उत्तर 03 दिवस में प्रस्तुत करें, अन्यथा की दशा मे आपके विरूद्ध एक पक्षीय कार्यवाही की जायेगी, जिसके लिए आप स्वयं जिम्मेदार होंगे।
