विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधा हेतु अधीक्षण अभियंता ने क्षेत्रवार निर्धारित की अधिकारियों की जिम्मेदारी
अधीक्षण अभियंता अमित चौहान ने शहर के विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से क्षेत्रवार अधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे विद्युत संबंधी शिकायतों के निराकरण के लिए निम्नानुसार क्षेत्रवार अधिकारियों से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर, धैर्यता के साथ अपनी शिकायत का निराकरण करायें एवं कंपनी को सहयोग प्रदान करें।
सहायक अभियंता, दमोह (शहर) राघवेन्द्र ईड़पाची, – 9425613885 आवंटित क्षेत्र-किल्लाई नाका, सिविल वार्ड, सिंधी कैम्प, टंडन बगीचा, बस स्टेण्ड, गार्ड लाइन, पलंदी चौराहा, तीन गुल्ली, मलैया मिल, पथारिया फाटक से देहात थाना तक, धरमपुरा, पठानी मुहल्ला, बजरिया वार्ड, पुराना थाना, फुटेरा वार्ड। कनिष्ठ अभियंता, दमोह (शहर) कु. शिवानी गुप्ता, –7648824085 आवंटित क्षेत्र- जबलपुर नाका से जिला चिकित्सालय तक, वैशाली नगर, शिवनगर, एस.पी.एम.नगर, आफीसर कालोनी, श्याम नगर, घंटाघर, बड़ा पुल, असाटी वार्ड, इंदिरा कालोनी, जटाशंकर, शोभानगर, चैनपुरा। कनिष्ठ अभियंता (मेनटेनेंस) दमोह (शहर) एम.एस.राय, –9425613916 आवंटित क्षेत्र- संपूर्ण दमोह शहर की विद्युत व्यवस्था।



