Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

भाजपा ने पहले की वोट चोरी अब सीट ही चोरी कर ली- मानक पटेल

दमोह। पूर्व सांसद सुश्री मीनाक्षी नटराजन की राज्यसभा सदस्य का नामांकन निरस्त किये जाने को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में स्थानीय कोपरेटिव बैंक चौराहे पर कांग्रेजनों ने एकदिवसीय उपवास कार्यक्रम किया गया। उपवास करते हुए जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मानक पटैल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र की खुलेखाम धज्जियां उढ़ा रही है। उन्होंने ईमानदार महिला जिसके पक्ष में कंाग्रेस के विधायक एक जुट थे इसलिये पूर्व नियोजित षड़यंत्र कर असंवैधानिक तरीके से उनका नामांकन निरस्त करवा दिया। पूर्व विधायक अजय टडन, पूर्व नपाध्यक्ष मनु मिश्रा, जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष संजय चौरसिया ने कहा उन पर किसी भी तरह का आपराधिक मामला नहीं था किन्तु सत्ता के अहंकार में आकड़ में डुबी भाजपा जिसने पहिले वोट चोरी करके चुनाव आयोग से साठगाठ कर कई प्रदेशो में सरकार बना ली अब म.प्र. की राज्यसभा सीट ही चुरा ली। नितिन मिश्रा, रजनी ठाकुर, विजय बहादुर, वीरेन्द्र राजपूत, परम यादव, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, लालचदं राय, कमला निषाद, शमीम कुरेशी, बसंत कुशवाहा, मुकेश रोहिताश, डालचंद कुशवाहा, सविता पटैल, संध्या नायक, संदीप बरदिया, अजय जाटव, अभिषेक डिम्हा, जाबेद रोजान, गौरव राय, शानु जुनेजा, खिल्लू ठाकुर, रियाज खान ने भी कहा कि झारखंड प्रदेश में हो रहे राज्यसभा चुनाव में एक.डी.ए. के निर्दलीय प्रत्याशी परियल नाथवाड़ी के नामांकन में कुछ भुटिया थी जिसके लिय वहॉं कांग्रेस की सरकार है किन्तु म.प्र. क्यो नही। इस अवसर पर नगर के पार्षद विक्रम सींग, राशु चौहान, रफीक खान, संजय सेठ, पप्पू कसोटया, मिक्की चंदेल, राकेश राय, मिक्की चंदेल, श्रीकांत पटेल, शेरू कुशवाहा, मुकेश सोनी सहित अनेको कांग्रेसजनों की उपस्थिति रही।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!